Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राजनीति

CM शिवराजसिंह ने बढाया 4 फिसदी महंगाई भत्ता, 7.5 कर्मचारी को तोहफा

CM शिवराजसिंह ने एमपी राज्य के 7.5 लाख कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढाने का एलान करते ही कर्मचारीओ को बडा तोहफा मिला है।  एक-दो दिन में उनके भुगतान आदेश जारी कर दिए जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान के ऐलान के बाद प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। 6 लाख 40 हजार नियमित सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि 1 लाख 10 हजार वर्क चार्ज और दिहाड़ी पर हैं। इस तरह मध्यप्रदेश में 7.50 लाख कर्मचारी हैं। राज्य के इन साढ़े सात लाख कर्मचारियों में तीन लाख शिक्षक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी के नसरुल्लागंज से प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत वृद्धि की घोषणा करते ही कर्मचारीयों मे खुशी देखने को मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक राज्य में महंगाई भत्ते में वृद्धि से अधिकारियों का न्यूनतम वेतन 15 हजार 500 रुपये 625 तथा अधिकतम वेतन 2 लाख 15 हजार रुपये प्राप्त करने वाले अधिकारियों को 9000 रुपये प्रतिमाह का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऐलान के बाद प्रदेश के इन साढ़े सात लाख कर्मचारियों को चार फीसदी डीए का लाभ मिलेगा।

Related posts

आरक्षण के बाद ही होंगे निकाय चुनाव, जरूरत पड़ी तो जाएंगे सुप्रीम कोर्ट : योगी

Admin

तिरुवनंतपुरम निगम चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत

Live Bharat Times

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों का वर्चुअल भूमि पूजन

Admin

Leave a Comment