Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

3 मिनट के आइटम सॉन्ग के लिए 2 करोड़, उर्वशी रौतेला को फिल्म के विलेन से ज्यादा फीस मिला

उर्वशी रौतेला ने चिरंजीवी की 13 जनवरी को रिलीज ‘वोल्टेयर वीरिया’ में एक आइटम गाना कर करोड़ों रुपये चार्ज किए हैं। उन्होंने इस फिल्म में सिर्फ तीन मिनट के गाने ‘बॉस पार्टी’ के लिए 2 करोड़ फीस चार्ज की है।

यहां तक ​​कि फिल्म के विलेन प्रकाश राज को भी उतना नहीं मिला, जितना उर्वशी ने चार्ज किया है। प्रकाश राज को खलनायक की भूमिका के लिए 1.5 करोड़ रुपये मिले हैं। चिरंजीवी और उर्वशी के इस वीडियो सॉन्ग को फैंस ने काफी पसंद किया है।

चिरंजीवी ने 50 करोड़ फीस ली
सूत्रों के मुताबिक, चिरंजीवी ने फिल्म ‘वोल्टेयर वीरिया’ में अभिनय के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। एक और लीड एक्टर रवि तेजा को 17 करोड़ मिले। फिल्म एक्ट्रेस श्रुति हासन ने 2.5 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई की
यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में चिरंजीवी ने डॉन का किरदार निभाया है। रवि तेजा ने एसपी विक्रम सागर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा गया है। फिल्म में श्रुति हासन अहम भूमिका में हैं। फिल्म ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Related posts

एक दूसरे की बाहों में दिखे बबीता जी और वरुण धवन! लीक हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीर

Live Bharat Times

सरकार ने कच्चे सोयाबीन तेल, सनफ्लावर सीड ऑइल के आयात पर शुल्क में छूट दी

Live Bharat Times

विवादित बयान पर बोले अजय राय: महिला आयोग के नोटिस का देंगे जवाब

Admin

Leave a Comment