Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

झारखंड: JMM सुप्रीमो से मिले राज्यपाल, स्वास्थ्य की ली जानकारी, मुख्यमंत्री ने कही यें बात

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। बता दें कि झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।

तीन दिन तक शिबू सोरेन अस्पताल में रहे

झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन को सांस लेने और नींद नहीं आने की समस्या होने पर 9 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस उनसे मिलने पहोंचे थे। बताया जा रहा है कि इस समय झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन तीन दिन तक अस्पताल में रहे।

नवनियुक्त राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी है। सोरेन ने ट्वीट कर सीपी राधाकृष्णन का अभिनंदन किया। साथ ही रमेश बैस को भी महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दी। जानकारी के मुताबिक,राज भवन में राज्यपाल रमेश बैस से पूर्व पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने भी शिष्टाचार भेंट की थी। बता दें कि नीरज सिन्हा शनिवार को सेवानिवृत्त हुए हैं।

Related posts

इस दिन रिलीज होगा जॉन अब्राहम का ‘सत्यमेव जयते 2’, पोस्टर में दिखा धांसू अंदाज

Live Bharat Times

दिल्ली: अमृता स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली; पुलिस ने खाली कराया परिसर

Live Bharat Times

तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर, 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा- लोगों को घरों में रहने की सलाह

Live Bharat Times

Leave a Comment