Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

राखी सावंत के दूसरे पति पर रेप का आरोप, ईरानी महिला का दावा- पांच महीने तक किया शोषण

राखी सावंत के दूसरे पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। आदिल के खिलाफ एक ईरानी महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आदिल ने शादी का झांसा देकर पांच महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 417, 420, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले राखी ने आदिल पर धोखा देने और मारपीट करने का आरोप लगाया था।

आदिल ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी महिला फार्मेसी की पढ़ाई करने भारत आई थी। उसने मैसूर के एक कॉलेज में प्रवेश लिया। यहां उसकी मुलाकात आदिल से हुई थी। आदिल एक फूड आउटलेट का मालिक था। यहां ईरानी महिला का आना-जाना लगा रहता था। इसी दौराना दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के कारण दोनों एक फ्लैट में रहने चले गए। जब महिला ने शादी की बात की तो आदिल ने यह कहकर मना कर दिया कि उसके कई लड़कियों से ऐसे ही संबंध हैं।

अंतरंग तस्वीरें वायरल होने की धमकी
ईरानी महिला ने आदिल से कहा कि अगर उसने शादी नहीं की तो पुलिस शिकायत करेगी आदिल ने उसकी अंतरंग तस्वीरें भेजीं और कहा कि अगर वह पुलिस से शिकायत करती है तो वह इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और इन तस्वीरों को उसके अभिभावक को भी भेज देगा। इतना ही नहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आदिल ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को वह नंबर भी दिया है जिससे आदिल ने तस्वीरें भेजी थीं।

Related posts

Indian Oil Corporation Limited ने Trade ओर Technician Apprentice पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन।

Live Bharat Times

90 के दशक की मशहूर सीरियल कैप्टन व्योम को लोग फिर से देख पाएंगे

Live Bharat Times

नवमी को होती हे नवरात्र की पूर्णाहुति। जाने माँ को प्रसन्न करने का तरीका।

Live Bharat Times

Leave a Comment