Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया सच्चा योगी

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर संसदीय सीट से सांसद रवि किशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें एक सच्चा योगी और संत बताया है । गौरतलब है की सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार दोपहर को गोरखपुर के पिपरी, भटहट में मौजूद प्रदेश के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी सेवा का शुभारंभ किया है । इस मौके पर वहां मौजूद सांसद रवि किशन ने कहा की हमारे मुख्यमंत्री सच्चे योगी और  संत हैं। वह  सूक्ष्म दृष्टि से हर बिंदु पर नजर रखते हैं। इस आयुष विश्वविद्यालय के जरिये वह आयुर्वेद, योग, युनानी और होम्योपैथी जैसी चिकित्सा पद्धतियों को जनहित में आगे बढ़ा रहे हैं। इस विश्वविद्यालय से पढ़कर हमारे युवा पूरी दुनिया में क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। अपनी बात को ज़ारी रखते हुए उन्होंने कहा की अभी हाल में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में 34 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है। इस निवेश में गोरखपुर, पूर्वांचल में नंबर वन है।

Related posts

मां तेजी बच्चन की डेथ एनिवर्सी पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द, कहा- ‘वो पल मेरे लिए दर्दनाक था…’

Admin

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय फिल्म दिवस के अवसर पर मूवी टिकट फीस पर भारी छूट देने का फैसला किया है

Live Bharat Times

‘शर्मनाक.. भारत से बाहर निकाल देना चाहिए’: BJP MP प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Live Bharat Times

Leave a Comment