Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय शेयर बाजार में आज दिनभर रहा दबाव, 61 हजार के अंदर बंद हुआ सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में आज दिनभर दबाव रहा। सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार रेड जोन में बंद हुआ। बैंकिंग सेक्टर के शेयरों को सबसे ज्यादा मार पड़ी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 60,988 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में निफ्टी 86 अंक की गिरावट के साथ 17949 पर बंद हुआ।

अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका ने एक बार फिर दुनिया भर के बाजार की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। निवेशकों के बीच बिकवाली का सिलसिला जारी है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल्स, मीडिया, रियल एस्टेट, एफएमसीजी सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 14 शेयरों में तेजी और 36 शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स में 30 में से 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें नेस्ले 3.16 प्रतिशत गिरकर शीर्ष पर रही।

Related posts

जयपुर – विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर गरमाया सियासी पारा

Live Bharat Times

NDA ने फायरमैन, ड्राफ्ट्समैन, पेंटर, लोअर डिवीजन क्लर्क ओर अन्य। (Group C) पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ये रहा आवेदन का डायरेक्ट लिंक।

Admin

मोगा ADC द्वारा जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक

Admin

Leave a Comment