Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मेरठ : ‘आजम खां को अपनी करनी की सजा मिली’ पूर्व सांसद जया प्रदा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आयी अभिनेत्री और रामपुर से दो बार की सांसद रह चुकी जया प्रदा ने समाजवादी पार्टी  के वरिष्ठ नेता आजम खां पर तंज कसते हुए कहा कि खां को अपनी ‘‘करनी’’ की सजा मिली है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “राजनीति में एक-दूसरी पार्टी के प्रति मतभेद जरूर होते हैं, लेकिन सत्ता का इतना घमंड भी नहीं होना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करना भूल जाएं और गरीब एवं मजलूमों के साथ बेइंतहा नाइंसाफी करने लगें। आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते। आजम खां को अपनी करनी की सजा मिली है।” पूर्व सांसद ने कहा, “आजम खां का खेल खत्म हो गया है। उन्हें अपने पापों की सजा तो भुगतनी ही होगी।”

गौरतलब है कि पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव में रामपुर सदर सीट से विधायक चुने गये सपा नेता आजम की सदस्यता वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान नफरती भाषण देने के मामले में रामपुर की अदालत द्वारा तीन साल की सजा सुनाये जाने के बाद अक्‍टूबर 2022 में समाप्‍त कर दी गयी थी।  इसी तरह स्वार सीट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाले उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को वर्ष 2008 में अवैध रूप से धरना-प्रदर्शन करने के मामले में पिछले दिनों दो साल की सजा सुनायी गयी थी। इसके बाद अब्दुल्ला की भी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गयी थी। साथ ही साथ दोनों से वोट देने का अधिकार भी छीन लिया गया है।

एक प्रश्न का जवाब देते हुए जया प्रदा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर से भारी बहुमत मिलेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की फिर सरकार बनेगी तथा रामपुर की सीट भी भाजपा जीतेगी।

Related posts

किसी को ब्रेन डेड घोषित करना मतलब क्या होता हे ?क्या रिकवरी हो सकती हे जानिए।

Live Bharat Times

Share Market: फिर आसमान पर पहुंचा बाजार, Sensex-Nifty ने बनाया ऑल टाइम हाई

Live Bharat Times

दिल्ली को नहीं मिला मेयर, सदन फिर से स्थगित; आप-भाजपा की लड़ाई जारी

Admin

Leave a Comment