Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

द कश्मीर फाइल्स को मिला ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’, देखें अन्य विजेताओं की सूची

2022 में आई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित, इस फिल्म ने दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 में बड़ी जीत हासिल की। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे बेहतरीन कलाकारों वाली इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ये खुशखबरी शेयर की है।

विवेक अग्निहोत्री ने अवॉर्ड नाइट की तस्वीर और वीडियो साझा किया। उन्होंने इस पुरस्कार को आतंकवाद के सभी पीड़ितों और देश के लोगों को समर्पित किया। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम को सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही हैं। कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म को लेकर काफी बवाल भी हुआ था। राजनीतिक दलों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को दर्शाती इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। भारत में इसका लाइफटाइम कलेक्शन 252.90 करोड़ रुपए है। जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 340.92 करोड़ रुपए कमाए। कम बजट की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 2022 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

किसने कौन सा पुरस्कार जीता?
आइए जानते हैं ‘द कश्मीर फाइल्स’ के अलावा दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में किसने क्या जीता, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट।
आरआरआर – फिल्म ऑफ द ईयर
कश्मीर फाइल्स – सर्वश्रेष्ठ फिल्म
आलिया भट्ट – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (गंगूबाई काठियावाड़ी)
रणबीर कपूर – सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ब्रह्मास्त्र भाग 1)
वरुण धवन – सर्वश्रेष्ठ अभिनेता आलोचक (भेड़िया)
ऋषभ शेट्टी – सर्वश्रेष्ठ प्रोमेसिंग अभिनेता (कांतारा)
अनुपम खेर – मोस्ट वर्सटाइल एक्टर (द कश्मीर फाइल्स)
रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस – सर्वश्रेष्ठ वेब श्रृंखला
अनुपमा –  टीवी सीरीज ऑफ द ईयर
तेजस्वी प्रकाश – सर्वश्रेष्ठ टीवी अभिनेत्री (नागिन 6)
ज़ैन इमाम – सर्वश्रेष्ठ टीवी अभिनेता (फना-इश्क मैं मरजावां)

Related posts

द कपिल शर्मा शो: जब फराह खान ने बेटे से कहा- तू तो गया जायदाद से फिल्ममेकर ने सुनाई कहानी

Live Bharat Times

नकुल मेहता निकले कोरोना पॉज़िटिव , सोशियल मीडिया पर दी जानकारी

Live Bharat Times

नेताओं के बच्चों को टिकट नहीं देगी भाजपा: नड्डा ने कहा- पिता अध्यक्ष और पुत्र जनरल सेक्रेटरी, भाजपा में नहीं चलेगी परिवारवाद की नीति

Live Bharat Times

Leave a Comment