Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्य

महाराष्ट्र: चेंबूर के कार्यक्रम में गायक सोनू निगम से मारपीट, वीडियो वायरल, शिवसेना विधायक के बेटे पर आरोप

सोमवार को चेंबूर इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकप्रिय गायक सोनू निगम के साथ कथित तौर पर शिवसेना (यूबीटी) के सदस्यों ने मारपीट की। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सोनू निगम उस वक्त प्रस्तुति दे रहे थे, जब एक स्थानीय शिवसेना (यूबीटी) विधायक के बेटे ने गायक के मेनेजर के साथ दु‌र्व्यवहार किया।

दोस्त चोटिल, आरोपी पर FIR दर्ज

मारपीट करने वाले ने गायक सोनू निगम के मेनेजर को मंच से उतरने के लिए कहा और जब सोनू आ रहे थे तो उन्हें धक्का दे दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार उस व्यक्ति ने सोनू के दोस्त को भी धक्का मार दिया था। इस वजह से दोनों को काफी चोटें आई हैं। बाद में सोशय मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति सोनू निगम और उनके दोस्त को धक्का देते दिख रहा है। घटना के बाद सोनू निगम ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

सेल्फी को लेकर हो गया विवाद

मुंबई पुलिस के अनुसार, मुंबई में एक कार्यक्रम में गायक सोनू निगम से सेल्फी लेने को लेकर ये विवाद हुआ। कथित विवाद में सोनू निगम का एक सहयोगी भी घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, घटना रात करीब 11 बजे हुई जब सोनू निगम एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपनगर चेंबूर में थे। यहां से निकलते समय, प्रशंसकों के एक समूह ने सेल्फी के लिए गायक से संपर्क किया, जब उनके दो सहयोगियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद सोनू निगम के दोनों सहयोगियों को प्रशंसकों ने पीटा, जिससे उनमें से एक को चोटें आईं। पुलिस ने बताया की इस मामले में शिकायत दर्ज करी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

भाजपा कोर कमेटी की बैठक, गहलोत सरकार को सदन से सड़क तक घेरने की रणनीति पर होगा मंथन

Admin

दिल्ली: आम लोगों के लिए अच्छी खबर! आज से सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, जानें अब कितने चुकाने होंगे रुपये?

Live Bharat Times

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: राहुल गांधी ने क्यों रखी यूपी से दूरी, क्या पांचवें चरण के प्रचार में नजर आएंगे?

Live Bharat Times

Leave a Comment