Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

ग्लोबल इफेक्ट के चलते सेंसेक्स 927 अंक और निफ्टी 272 अंक टूटकर हुआ बंद

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भी मंदी का रुख रहा क्योंकि खराब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के कारण वैश्विक धारणा फिर से नकारात्मक हो गई। आज 22 फरवरी को दिन के दौरान सेंसेक्स में लगभग 750 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। दिन के अंत में सेंसेक्स 928 अंकों की गिरावट के साथ 59744.98 पर और निफ्टी 272 अंकों की गिरावट के साथ 17554.30 पर बंद हुआ।

भू राजनीतिक तनाव का प्रभाव
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के यूक्रेन दौरे के बाद रूस और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। दूसरी ओर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना के बीच अमेरिका सहित शेयर बाजारों में गिरावट आई। जिसके परिणामस्वरूप आज भारत में बिक्री बल बढ़ गया। इसके साथ ही रिजर्व बैंक द्वारा भी दरों में वृद्धि किए जाने की आशंका से बाजार धारणा नकारात्मक हो गई है।

निवेशकों के 3.54 लाख करोड़ डूबे
भारतीय शेयर बाजार में आज की उथल-पुथल के कारण निवेशकों को करीब 3.54 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। खासकर अडानी ग्रुप की कंपनियों में निवेशकों का पैसा डूब गया है। अडानी कंपनियों के शेयरों में 5-11% तक की गिरावट देखी गई।

अडीनी की संपत्ति स्वाहा
अडानी के शेयरों में गिरावट का असर यह हुआ कि बाजार खुलते ही गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट आने लगी। सिर्फ कुछ ही घंटों में गौतम अडानी को 5.5 अरब डॉलर यानी 4,55,46,32,50,000 रुपए का नुकसान हुआ। गौतम अडानी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 27 दिनों में अडानी की आधी से ज्यादा संपत्ति खत्म हो गई है। कभी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी रहे गौतम अडाणी की संपत्ति घटकर 44.1 अरब डॉलर रह गई है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट में गौतम अडानी दूसरे नंबर से 26वें नंबर पर आ गए हैं।

Related posts

Sports:आज अहमदाबाद में KKR से भिड़ेगी हार्दिक पंड्या की GT, क्या बारिश से पड़ेगा खलल, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Live Bharat Times

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और पीएम मोदी की पहली मुलाकात में ही हुआ ये बड़ा समझौता

Live Bharat Times

दिल्ली: NDMC बैठक के दौरान BJP ने केजरीवाल के घर की मरम्मत का मुद्दा उठाया

Live Bharat Times

Leave a Comment