Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

होली की मिठाइयों में शामिल करें सेव के लडडू , जाने रेसिपी

होली को कुछ ही दिन रह गए हैं।  ऐसे में घर की साफ-सफाई के बाद मिठाईया बनाने की बारी आती है।  आज हम आपके लिए कुछ मीठी सी डिश लाएं हैं और वो है सेव के लडडू। ये बेसन से बनते हैं और खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं।  सेव के लडडू बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता।  तो चलिए जानते हैं सेव के लडडू बनाने की विधि।

सामग्री :
बेसन
पानी
गुड़ (चाशनी के लिए )
तेल (तलने के लिए )

विधि :
सबसे पहले बेसन में थोड़ा सा तेल और पानी डालें।
इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं। ये ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
अब एक संचा लें।  उसमे अच्छी तरह से तेल लगा लें।
अब संचे में बेसन के मिश्रण को डालें और  तेल में धीरे धीरे तलना शुरू करें।
सेव जब सुनहरी रंग की हो जाए तब तक तले।
जब सारी सेव बन जाए तो उन्हें हल्के हाथो से मसल लें ताकि लडडू बनाने में आसानी रहें।
एक कढ़ाई में गुड़ को पिघलाने के लिए रखें।
जब गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाए तब कढ़ाई को निचे उतार कर उसमे सेव को डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
हाथों में पानी लगाकर गरम गरम लडडू बांधे।
आपके लडडू तैयार है।

Related posts

गृहमंत्री अमित शाह कल आएँगे वाराणसी, बीजेपी नेताओं संग करेंगे बैठक

Live Bharat Times

पवन खेरा हुए गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में दोपहर 3 बजे कांग्रेस नेता के मामले की होगी सुनवाई

Live Bharat Times

IND Vs AUS / रोहित शर्मा ने अहमदाबाद में चौथे टेस्ट में इतिहास रचा; भारतीय बल्लेबाजों के विशेष क्लब में शामिल हो गया

Live Bharat Times

Leave a Comment