Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने मस्क, जानिए 2 महीने में कितनी बढ़ी संपत्ति

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। मस्क की नेटवर्थ पिछले 24 घंटों में बढ़कर 187 अरब डॉलर हो गई। अब तक नंबर 1 की कुर्सी पर बैठने वाले फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान अदानी कुछ ही दिनों में 39वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट और ट्विटर के अधिग्रहण के बाद एलोन मस्क की संपत्ति में भी काफी गिरावट आई थी। लेकिन वह एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं। टेस्ला के शेयरों में महज 2 महीने में 90 फीसदी का उछाल आया है और एलोन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को भी पीछे छोड़ दिया है।

2 महीने में 50 अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति
इस साल की शुरुआत में एलन मस्क की नेटवर्थ 137 अरब डॉलर थी। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 2 महीने में वेल्थ में 50 अरब डॉलर से ज्यादा का उछाल आया है। अब उनकी संपत्ति 187 अरब डॉलर हो गई है। तो बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ इस साल 23.3 बिलियन डॉलर बढ़कर 185 बिलियन डॉलर हो गई है। तीसरे नंबर पर Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस हैं और उनकी संपत्ति 117 अरब डॉलर है। इसके अलावा बिल गेट्स 114 बिलियन डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि वॉरेन बफेट 106 बिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

मस्क का है ये बिजनेस
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में इस साल 36 फीसदी का इजाफा हुआ है। टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहन और घरेलू सोलर बैटरी बेचती है। मस्क स्पेसएक्स के सीईओ भी हैं। यह एक रॉकेट निर्माता है। इसके अलावा वह ट्विटर को भी खरीद चुके हैं। इस सौदे के बाद से ही वह लगातार विवादों में हैं।

Related posts

दूसरे गुरु शाह सतनाम के जन्म दिवस पर अनुयायियों ने चलाया सफाई अभियान

Admin

क्या IPL 2023 के बाद एमएस धोनी लेंगे संन्यास? CSK के इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया अहम संकेत

Live Bharat Times

ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान 2023 के लिए हुई रवाना

Live Bharat Times

Leave a Comment