Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

क्या IPL 2023 के बाद एमएस धोनी लेंगे संन्यास? CSK के इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया अहम संकेत

IPL का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है और इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी हर साल की तरह इस साल भी मैदान पर खेलते नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि धोनी के संन्यास की चर्चा कई बार हो चुकी है। कहा जा रहा है कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। इन तमाम चर्चाओं के बीच सीएसके के एक खिलाड़ी ने खुलासा किया है कि धोनी आगे भी खेल सकते हैं।

धोनी अगला सीजन भी खेल सकते हैं

आईपीएल 2023 का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। उधर, टीम के तेज गेंदबाज दीपक चहर का कहना है कि एमएस धोनी इस मैच के बाद भी अगले सीजन में खेल सकते हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्हों ने कहा कि ‘इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में धोनी आखिरी बार नजर आएंगे।’ साल 2022 में जब धोनी से पूछा गया कि क्या वो 2023 के टूर्नामेंट में खेलने आएंगे तो धोनी ने कहा कि वो जरूर खेलेंगे।

धोनी की कप्तानी में खेलना सौभाग्य की बात 

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चहर ने कहा, ‘किसी ने नहीं कहा कि यह धोनी का आखिरी साल होगा। आशा है कि वह और अधिक खेलेंगे। हम ऐसी कोई बात नहीं जानते हैं। हम चाहते हैं कि धोनी ज्यादा से ज्यादा खेलें।’ उन्होंने संन्यास के बारे में आगे बात करते हुए कहा, ‘धोनी को पता है कि कब संन्यास लेना है। हमने इसे टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देखा है। कोई और नहीं जानता। मुझे उम्मीद है कि वह खेलना जारी रखेंगे। धोनी की कप्तानी में खेलना सौभाग्य की बात है।’

धोनी 2008 से सीएसके से जुड़े हुए 

महेंद्र सिंह धोनी 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं। गौरतलब हो कि साल 2016 में जब सीएसके पर 2 साल का बैन लगा था, तब धोनी राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेले थे। वहीं अगर आईपीएल 2022 के पहले 6 मैचों को छोड़ दिया जाए तो धोनी सीएसके के कप्तान रह चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया था लेकिन जडेजा ने 6 मैचों में कप्तानी करने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

Related posts

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी रद्द

Live Bharat Times

भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया,सीरीज में किया 2 -0 से क्लीन स्वीप

Admin

बहिष्कार करने की पाकिस्तान की हिम्मत नहीं! अश्विन ने दिया धमकियों का करारा जवाब

Admin

Leave a Comment