Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

मक्काई की भेल – बनाएं अपने घर पर और खाएं मजे से

अक्सर हम सोचते है की शाम की छोटी सी भूख को कैसे मिटाए। आता तो है बहुत कुछ बनाना पर जब बनाना हो तब कुछ समझ नहीं आता। तो आइए में आपको बताती हु की मक्काई की भेल कैसे बनाते है। और कैसे अपनी छोटी भूख को मिटाया जा सकता है।

सामग्री:
१. उबाली हुई अमेरिकन मक्काइ
२. कच्ची केरी के बारीक टुकड़े
३. लाल मिर्च
४. नमक
५. चाट मसाला
६. टमाटर
७. बारीक सेव
८. नींबू
विधि:
सबसे पहले आप अमेरिकन मक्काईं को कुकर में ३ से ४ सीटी ले लीजिए। अब प्रेशर निकलने के बाद इसके दाने निकाल दीजिए।
अब एक बड़े बर्तन में यह मक्काई के दाने लीजिए। इसमें कच्ची केरी और टमाटर के टुकड़े डालिए। अपने स्वाद अनुसार इसमें आप नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला डालिए। अब अंत में आप इसमें नींबू निचोड़ दीजिए और प्लेट में रख कर इसके ऊपर बारीक सेव भरका दीजिए।
आप यह नाश्ता खा कर अपनी भूख को भूल जाएंगे। यह नाश्ता आप मेहमानो को भी खिला सकते है।

Related posts

T20 World Cup 2022: ‘किंग’ कोहली के बल्ले से निकले सबसे ज्यादा रन, बॉलर्स में श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा टॉप पर

Live Bharat Times

केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन का हुआ गंभीर एक्सीडेंट..जानिए बिग बी के साथ क्या हुआ?

Live Bharat Times

अच्छा रोल मिलने पर ‘ड्रीमगर्ल’ एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती हैं

Live Bharat Times

Leave a Comment