Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

फरवरी में जीएसटी कलेक्शन 12 फीसदी बढ़कर रुपया 1.49 लाख करोड़ हुआ

देश के गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन को लेकर एक बड़ी खबर आई है। फरवरी में जीएसटी कलेक्शन रुपया 1,49,577 करोड़ दर्ज किया गया जो पिछले वर्ष की समान अवधि के संग्रह से 12% अधिक है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, पिछले साल फरवरी में जीएसटी कलेक्शन 1,33,026 करोड़ दर्ज किया गया था। फरवरी माह में उपकर संग्रह के मोर्चे पर एक नया कीर्तिमान दर्ज किया गया। इस माह उपकर संग्रह के तहत राजस्व 11,931 करोड़ हुई है। जो देश में जीएसटी के लागू होने के बाद से सबसे अधिक है।

जनवरी 2023 में रुपया 1.57 लाख करोड़ जीएसटी संग्रह दर्ज किया गया था। जो अब तक का दूसरा सबसे अधिक था। अप्रैल 2022 में रुपया 1.68 लाख करोड़ का रेवेन्यू रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही जनवरी में लगातार 11वें महीने रुपया 1.55 लाख करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हासिल किया था।

फरवरी में कम दिन की वजह से गिरावट
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक फरवरी 2023 में कुल जीएसटी संग्रह 1,49,577 करोड़ दर्ज किया गया था, जिसमें केंद्रीय जीएसटी रुपये 27,662 करोड़ जबकि राज्य जीएसटी संग्रह रुपये 34,915 करोड़ है। इसके अलावा, IGST संग्रह रुपये 75,069 करोड़ दर्ज किया गया था। इसके अलावा, उपकर से रुपये 11,931 करोड़ प्राप्त किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि फरवरी महीने में 28 दिन होने के कारण जीएसटी संग्रह अन्य महीनों की तुलना में कम है।

Related posts

HP High Court ने चौकीदार, चपरासी, क्लर्क ओर अन्य पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, चेक करें पूरी डिटेल।

Live Bharat Times

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान की मुश्किलें बढ़ी! दायर हुई 524 पन्नों की चार्जशीट, यह है आरोप

Admin

दक्षिण पूर्व रेलवे ने Apprentice 1785 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई देखें योग्यता।

Live Bharat Times

Leave a Comment