Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

दौड़ने या वाक् करने के बाद खाए ये चीजे, मांसपेशिया होंगी मजबूत

अक्सर आपने डॉक्टर या बड़े बूढ़ों से सुना होगा की एक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम तीस मिनट की वाक या फिर दौड़ जरूर लगानी चाहिए। इससे व्यक्ति का शरीर स्वस्थ बना रहता है। लेकिन रोजाना की इस वाक या दौड़ के बाद व्यक्ति को किन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे उसकी एनर्जी भी बनी रही और मांसपेशिया भी मजबूत हो इसकी जानकारी बहुत कम लोगो को होती है। ऐसे में लोगो को इस बात की जानकारी होना जरुरी है के प्रतिदिन आधे घंटे की वाक् या दौड़ के बाद किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

  1. व्यक्ति दौड़ने के बाद केले का सेवन कर सकता है। केले के अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं बल्कि मांसपेशियों को मजबूती देने का काम भी करते हैं।
  2. व्यक्ति दौड़ने के बाद नट्स या ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकता है। ड्राई फ्रूट के अंदर भी कई जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं बल्कि उन्हें बीमारियों से दूर भी रख सकते हैं।
  3. व्यक्ति दौड़ने के बाद फ्रूट का सेवन भी कर सकता है। फ्रूट्स के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में पानी की कमी को दूर करते हैं। साथ ही साथ शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट भी रख सकते हैं।
  4. व्यक्ति दौड़ने के बाद अपनी डाइट में अंडे को भी जोड़ सकता है। अंडे के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है इससे अलग अंडे में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर की थकान को दूर करने में उपयोगी हैं।

Related posts

Vicky Kaushal के साथ इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल कर रही थीं Katrina Kaif, फैंस को आया तरस; कहा- सलमान के साथ…

Admin

सीएम धामी ने तदर्थ भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत किया।

Live Bharat Times

चेहरे और बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

Live Bharat Times

Leave a Comment