Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

लग जा गले’ की तनिशा मेहता उर्फ ईशानी कहती हैं, “सबकी दुआओं ने मुझे और ज्यादा मजबूती से वापसी करने की ताकत दी”

पिछले 30 वर्षो से ज्यादा समय से जी टीवी टेलीविजन कार्यक्रमों को नए-नए रंग-रूप में ढाल रहा है। दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली कई कहानियां दिखाने के बाद जी टीवी ने हाल ही में एक अनोखी जोड़ी और उनके परिवार के रिश्तों की कहानी पेश की है, जो बढी विचित्र परिस्थितियों में एक होते हैं। दिल्ली की पृष्ठभूमि में रचा-बसा ‘लग जा गले शिव (नमिक पॉल) और ईशानी (तनिशा मेहता) का सफर दिखाता है. जहां शिव अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर सफल होने वाला एक अमीर होटल व्यवसायी है और ईशानी एक मेहनती महाराष्ट्रीयन लड़की है, जो अपने मध्यमवर्गीय परिवार में इकलौती कमाने वाली है और कई छोटे-बड़े काम करके अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालती है। इस कहानी में दिखाया गया है कि कैसे दो लोग आपसी गलतफहमी और नासमझी के बावजूद अपने भाई-बहनों की खातिर शादी के बंधन में बंध जाते हैं।

अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हर एक्टर अपने हर सीन में अपना दिलों जान लगा देता है। हालांकि तनिशा मेहता हाल ही में इस शो के सेट पर एक छोटी-सी दुर्घटना की शिकार हो गई, जहां उनके सिर में चोट आ गई थी। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाना पड़ा लेकिन वो भी बड़ी बहादुर निकलीं। उन्होंने अपनी चोट का डटकर सामना किया और कुछ ही दिनों में शूटिंग शुरू कर दी।
तनिशा मेहता बताती हैं, एक छोटी-सी सिर की चोट की वजह से जब मैं हॉस्पिटल में थी, तो मैं
बाकई शूटिंग का यह पूरा फन मिस कर रही थी हर दिन मुझे देखने के लिए मेरी टीम से कोई ना कोई आता था वो मेरे लिए फल और फूल लेकर आते और मेरे शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करते थे, जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूँ। ये तो नहीं कहूंगी कि मेरी रिकवरी आसान रही, लेकिन मेर शुभचिंतकों और फँस की सभी दुआओं ने मुझे बहुत ताकत दी और मैं कुछ ही दिनों में काम पर लौट आई हूं। मैं यादा करती हूं कि जल्द ही दर्शक अपने टेलीविजन स्क्रीन्स पर अपने फेवरेट शिव और ईशा के बीच टॉम एंड जेरी स्टाइल की नोकझोंक देखेंगे।”
जहां तनिशा अपनी चोट से उबर चुकी है और शूटिंग के लिए तैयार है, वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में और कौन से ट्विस्ट्स और टर्न्स आएंगे, जहां ईशानी को अगवा कर लिया गया है और शिव उसे बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरेगा। क्या इस स्थिति से उनके रिश्तों में कोई बदलाव आएगा?

Related posts

दिवाली से पहले माननीय प्रधानमंत्री ने देश के युवा वर्ग को दिया तोहफा।

Live Bharat Times

पान के पत्ते के अलग-अलग प्रयोग से होंगी आपकी अनेक समस्याएं दूर, जाने विस्तार से

Admin

दिल्ली: गणतंत्र दिवस को लेकर में कड़ी कर दी गई सुरक्षा

Admin

Leave a Comment