Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

अगर आप अपने चेहरे का खोया हुआ निखार लाना चाहते हैं तो यह नुस्खे अपनाएं

आज के समय में हर लड़की अपने चेहरे को चमकता हुआ बनाना चाहती है। चेहरे पर निखार लाने के लिए बहुत से कोशिशें की जाती है। साथ ही बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट भी इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन इन सभी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से हमारी त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए आपको नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। बहुत से घरेलू नुस्खे आपकी त्वचा को बेनिफिट पहुंचा सकते हैं। आज हम इसी के बारे में विस्तार से बात करेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि नहाने से पहले आप किन चीजों को चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपकी त्वचा पर खास निखार आएगा। साथ में दाग धब्बे भी दूर होंगे।
चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए आप संतरे के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में थोड़ा सा दूध ऐड करके चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट रहने दें। उसके बाद चेहरे को स्क्रब करते हुए साफ कर लें। ऐसा करने से आपका चेहरा खिला हुआ नजर आएगा। साथ ही आप आलू के रस को भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आलू का रस निकाल लें। अब इसे चेहरे पर अच्छे तरीके से लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। ऐसा करने से भी त्वचा से जुड़ी अनेक समस्याएं दूर होगी। आप इन दोनों नुस्खों को अपनाकर अपनी त्वचा का खोया हुआ ग्लो वापस ला सकते हैं।
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

दिल्ली में कोविड के 980 नए मामले सामने आए; सकारात्मकता दर लगभग 26%

Admin

नैनीताल : हाईकोर्ट के अधिकारी से जान के बदले 50 करोड़ की मांग , स्पीड पोस्ट से मिली धमकी

Live Bharat Times

सर्दियों में बना लीजिये गाजर और मूली का स्वादिष्ट अचार।

Live Bharat Times

Leave a Comment