Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जोधपुर – भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग

जोधपुर –  जिले के पीलवा गाँव में एक हेलिकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी मामला यह था की जोधपुर से फलोदी एयरबेस जा रहे वायुसेना के हेलीकॉप्टर को इमरजेन्सी में एक खेत में लैंडिग करवाई गई। हेलिकॉप्टर को उतारने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। हालांकि, वायुसेना की ओर से कोई अधिकृत पुष्टि नहीं की गई है। करीब पौन घंटे बाद तकनीकी खामी दुरुस्त करने के बाद हेलीकॉप्टर ने बेस के लिए दोबारा उड़ान भर ली। जानकरी के अनुसार दोपहर करीब पौने तीन बजे सूचना मिली कि पीलवा गांव की सरहद में वायुसेना के हेलीकॉप्टर को इमरजेन्सी में उतारा गया है। इस पर मय जाब्ता के साथ मौके पर पहुंचे तथा आस-पास में सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। थानाधिकारी ने बताया कि वायुसेना के एम-7 दो हेलीकाॅप्टर जोधपुर से फलोदी एयरबेस के लिए रवाना हुए। इसमें एक में कोई तकनीकी खराबी आ गई। इससे इमरजेन्सी लैडिंग करवाई गई।

Related posts

ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन खरीदने के बजाय यहां करें 900 का निवेश, हो सकता है लाखों का मुनाफा!

Live Bharat Times

2022-23 में भारत का कोयला उत्पादन 15% बढ़कर 893 मिलियन टन हो गया

Hera Pheri 3: इन फिल्मों के सीक्वल्स की स्टार कास्ट में हो गई थी हेरा फेरी, बॉक्स ऑफिस पर हुआ ये हाल

Live Bharat Times

Leave a Comment