Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

संसद में राहुल गांधी के बयान को लेकर जबरदस्त हंगामा, रक्षामंत्री ने कहा- मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की…

लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी सांसदों ने एक साथ राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही सभी ने यह मांग भी की कि राहुल गांधी को देशवासियों और सदन से माफी मांगनी चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि इस सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में जाकर जो बयान दिया उससे भारत का अपमान हुआ है। मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा घोर निंदा की जाए और उन्हें सदन के सामने माफी मांगने के लिए कहा जाए।

गोयल ने कहा- राहुल ने देश और संसद का अपमान किया

राज्यसभा में बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी एक प्रमुख विपक्षी नेता हैं। वह विदेश जाते है और अपने बयान से शर्मनाक तरीके से भारतीय लोकतंत्र पर हमला करता है। उन्होंने विदेशी धरती पर भारत की जनता और संसद का अपमान किया है। भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और सांसद संसद में बोल सकते हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संसद में माफी मांगनी चाहिए। गोयल ने आगे कहा कि, राहुल गांधी संसद आएं और देश की जनता और सदन से माफी मांगें, यही हमारी मांग है।’

हंगामे के कारण कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई

बता दें कि इस हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। दो बजे दोनों सदनों में कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा,’लंदन में राहुल गांधी ने यह बात कही कि सांसदों को सदस्यों को बोलने की इजाजत नहीं है। यह लोकसभा का अपमान है। इस बयान पर सदन के अध्यक्ष को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। भारत के लोकतंत्र का अपमान करने के लिए राहुल गांधी पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

Related posts

दिल्ली में 4 डिग्री पहुंचा पारा, उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ा दी सिहरन , पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

Live Bharat Times

शिवपाल सिंह का दावा- मेरे जीते जी परिवार एकसाथ ही रहेगा

Live Bharat Times

बिग बॉस फेम एजाज खान को ड्रग मामले में 2 साल बाद मिली जमानत, पत्नी आयशा बोलीं- ‘हमने मिस किया..’

Live Bharat Times

Leave a Comment