Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनियाब्रेकिंग न्यूज़भारत

शिवपाल सिंह का दावा- मेरे जीते जी परिवार एकसाथ ही रहेगा

 

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर में हुई वैश्य समाज की बैठक में पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मेरे जीते जी परिवार एकजुट ही रहेगा

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर में हुई वैश्य समाज की बैठक में पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मेरे जीते जी परिवार एकजुट ही रहेगा। हम इस एकजुटता से न सिर्फ 2024 में बल्कि 2027 के चुनाव में भी भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे। शिवपाल ने कहा कि हमारे परिवार की फूट का फायदा भाजपा ने उठाया, अब ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार को  महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी बढ़ने, विद्युत अव्यवस्था और सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेरते हुए जमकर हमला बोला।कहा कि हमारी सरकार में सड़कें हॉट मिक्स प्लांट से बनी थीं। भाजपा शासन में आठ साल में गड्ढे भी नहीं भरे जा सके। गड्ढों को भरने के नाम पर कमीशनखोरी और जेबें भरी गईं हैं। अब न तो ट्रांसफार्मर बदल पाते हैं और न ही बिजली आपूर्ति सही ढंग से होती है।लोगों को बिजली चेकिंग के नाम पर ठगा जा रहा है। फर्जी बिजली चोरी के मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा का चरित्र कितना गंदा है कि नेताजी की मृत्यु को अभी एक माह भी नहीं हुए, चुनाव की घोषणा कर दी। संवेदनहीनता की इससे बड़ी गिरावट भाजपा में और क्या हो सकती है कि उपचुनाव में नेताजी के बहू के खिलाफ भी प्रत्याशी उतार दिया। कहा कि भाजपा द्वारा उतारे गए प्रत्याशी के तो अपने गांव तक में भी जीतने के लाले हैं।

वैश्य समाज की बैठक में भाग लेने के बाद प्रसपा प्रमुख ने खटीक और चक समाज के लोगों के साथ भी बैठक की।

Related posts

योगी ने मांगी लाउड स्पीकर की रिपोर्ट: पुलिस ने 125 धार्मिक स्थलों से हटवाए लाउडस्पीकर, 17 हजार जगहों पर कम रही आवाज

Live Bharat Times

सर्दियों में बना लीजिये गाजर और मूली का स्वादिष्ट अचार।

Live Bharat Times

आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की थी

Live Bharat Times

Leave a Comment