Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2023 / दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया कप्तान, पंत की गैरमौजूदगी में इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद फैन्स के मन में एक ही सवाल था कि आखिरकार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी में पंत की जगह कौन लेगा। हालांकि अब फैंस को इस सवाल का जवाब मिल गया है। ऋषभ पंत इस आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी नहीं कर रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स ने आधिकारिक तौर पर अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है।

पंत की गैरमौजूदगी में इस खिलाड़ी को टीम सौंपी गई

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला लिया है। ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को टीम की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। बता दें कि पिछले 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल रहे पंत इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे।

पंत इस सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे

टीम के कोच रिकी पोंटिंग और टीम मैनेजमेंट ने आखिरकार इस सीजन के लिए पंत की जगह वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंप दी है। पंत एक कार दुर्घटना में घायल हो गए, जिसने उन्हें क्रिकेट से दूर रहने के लिए मजबूर कर दिया। चोट के कारण पंत आईपीएल के इस सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

पंत दिल्ली के लिए बेहतरीन कप्तान

हालांकि पिछले कई दिनों से डेविड वॉर्नर के कप्तान बनने के कयास लगाए जा रहे थे और टीम डायरेक्टर सौरव गांगुली ने भी वॉर्नर को कप्तान बनाने के संकेत दिए थे। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालने के बाद वॉर्नर ने कहा, “पंत दिल्ली के लिए बेहतरीन कप्तान रहे हैं। हमें पंत के योगदान की कमी खलेगी।  मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए मैं प्रबंधन का आभारी हूं।”

Related posts

गुजरात : तापी जिला का पशुपालक राजस्थान के पुष्कर मेले में भैंसा को बेचेगा

Live Bharat Times

BNP ने Junior Technician पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि से पहले करें घर बैठे आवेदन।

Live Bharat Times

‘इमरान खान पर एक और हमले की संभावना’

Admin

Leave a Comment