Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

राजस्थान: जाने माने कॉमेडियन ख्याली की मुश्किलें बढ़ी, महिला ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ मामला

जाने माने कॉमेडियन ख्याली शरण की मुश्किलें बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ख्याली पर जयपुर के एक होटल में 25 साल की महिला से रेप करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मानसरोवर पुलिस स्टेशन में महिला की शिकायत के आधार पर कॉमेडियन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, उन पर आरोप है कि 13 मार्च यानि सोमवार को कॉमेडियन ख्याली शरण ने मानसरोवर होटल के एक कमरे में महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया था और फिर नशे की हालत में महिला के साथ दुष्कर्म किया था। बता दें कि ख्याल हाल आम आदमी पार्टी के एक्टिविस्ट भी हैं।

नौकरी की तलाश में महिला कॉमेडियन के संपर्क में आई थी

पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर कॉमेडियन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, इस मामले में जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि, पीड़ित महिला श्रीगंगानगर की रहने वाली है और वह एक फर्म में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रही थी। लगभग एक महीने पहले, नौकरी की तलाश में महिला अन्य महिला के माध्यम से कॉमेडियन के संपर्क में आई थी।

महिलाओं को शराब पीने को कहा गया

पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ख्याली ने होटल में दो कमरे बुक कराए थे। एक खुद के लिए और दूसरा दोनों महिलाओं के लिए। इस दौरान कॉमेडियन कथित तौर पर शराब के नशे में था और महिलाओं को भी शराब पीने के लिए मजबूर कर रहा था। जब एक महिला दूसरे कमरे में गई तो ख्याली ने दूसरी महिला के साथ दुष्कर्म किया था। बता दें कि, ख्याली शरण को ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से पहचान मिली थी। वह द कपिल शर्मा शो में गेस्ट के तौर पर भी नजर आए थे।

Related posts

सेबी डिफॉल्टर को लेकर टिप्स देने वाले को 20 लाख तक का इनाम देगी

Live Bharat Times

राजस्थान के रचित अग्रवाल का 6 करोड का सालाना पैकज

Live Bharat Times

चीन के रेनेसां कंपनी के शेयरों में 50 फीसदी का भारी गिरावट, जानिए ऐसे क्यों हुआ?

Admin

Leave a Comment