Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राजनीति

दिल्ली: विवाद के बाद लंदन वाले अपने बयान पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मेरा बयान किसी देश…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन में दिए अपने बयान पर विदेश मंत्रालय की कमेटी की बैठक में सफाई दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि मेरा बयान किसी देश या सरकार के बारे में नहीं था। मेरा बयान एक व्यक्ति के बारे में था। भारत के लोकतंत्र के बारे में जो कहा गया, यह भारत का आंतरिक मामला है और हम इसे सुलझा लेंगे। कांग्रेस नेता ने आगे यह भी कहा कि उन्होंने केवल भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाया है, जिसके लिए उन्हें देशद्रोही नहीं कहा जा सकता।

कांग्रेस-बीजेपी सांसदों के बीच तकरार

शनिवार को विदेश मंत्रालय ने संसदीय सलाहकार समिति की बैठक बुलाई थी। जिसमें जी-20 में भारत की अध्यक्षता को लेकर चर्चा हुई। इस पर सबसे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रेजेंटेशन भी दिया। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने यह बयान इसी मुलाकात के दौरान दिए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि, जैसा सत्ताधारी बीजेपी दावा कर रही है, वैसा उन्होंने नहीं बोला। वहीं, बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी का विरोध करते हुए कहा कि, इस विषय पर बोलने के लिए यह सही मंच नहीं है।

क्या राहुल की लोकसभा सदस्यता जा सकती है?

इस बीच कांग्रेस और बीजेपी सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी। समिति के अध्यक्ष और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी को रोका और कहा कि उन्हें आज के विषय पर ही बोलना चाहिए। विदेश मंत्री ने उनसे यह भी कहा कि वह संसद में जो कुछ कहना चाहते हैं, कह सकते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने अपने यूके दौरे के दौरान भारतीय लोकतंत्र को लेकर जो कुछ कहा उसके बाद देश में संसद से लेकर सड़कों तक जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के माफी न मांगने पर सत्तारूढ़ बीजेपी उन्हें लोकसभा से निलंबित करने की भी तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, बीजेपी ने इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष से भी संपर्क किया है।

लंदन में राहुल गांधी ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में उन्होंने भारत की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने भारत में संस्थानों के नियंत्रण में होने की बात की थी। इसके साथ ही उन्होंने उनके फोन की जासूसी करने का गंभीर आरोप थी लगाया था। कैंब्रिज के बिजनेस स्कूल में अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले का उल्लेख किया था। इसके साथ ही लंदन में राहुल गांधी ने भारत पर विपक्ष की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया।

Related posts

महाराष्ट्र-सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला, शिवसेना एक है और एक ही रहेगी

Admin

‘BJP धर्म आधारित राजनीति कर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रही है’: हिमाचल सीएम सुक्खू

Live Bharat Times

राहुल गाँधी के इंग्लैंड में दिए बयान पर बरपा हंगामा

Live Bharat Times

Leave a Comment