Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बीकानेर – आज बीकानेर दौरे पर होंगे CM अशोक गहलोत

बीकानेर – आज सूबे के CM अशोक गहलोत बीकानेर दौरे पर होंगे जहाँ उनके बहुत से कार्यक्रम होंगे l CM अशोक गहलोत मंगलवार को राजकीय डूंगर कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष कार्यालय उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को CM दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया। पहले डूंगर कॉलेज में बुधवार को कार्यक्रम था लेकिन मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद इसे आयोजकों ने इसे भी मंगलवार को रख लिया।बीकानेर दौरे पर  मुख्यमंत्री गहलोत के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखविन्दर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्षा गोविन्द सिंह डोटासरा भी बीकानेर आ रहे है। तीनों विशेष विमान से सुबह पौने दस बजे नाल सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां से सड़क मार्ग से 10 बजे डूंगर कॉलेज परिसर पहुंचकर छात्र संघ अध्यक्ष कार्यालय उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद वो एनी कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान करेंगे l

Related posts

कर्नाटक में पीएम मोदी और अमित शाहने जीन सीटो पे जम के प्रचार कीया था जानिए ईसमें बीजेपी के खाते में कीतनी सीटे गई

Live Bharat Times

संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए आमिर खान, जानें क्या कहा सुपरस्टार ने

Admin

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख का परिवार पिछले छह सालों में अरबपति बन गया है।

Admin