Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राजस्थान: सतीश पूनिया ने PM मोदी का आभार व्यक्त किया, कहा- भाजपा की जन आक्रोश यात्रा ने कांग्रेस सरकार के…

 

जयपुर में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की आभार सभा में मंच से कार्यकर्ताओं को नमन किया। इस दौरान पूनिया ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैली में आप सभी ईश्वरतुल्य को नमन करता हूं। साथ ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को सहयोग का आश्वासन भी दिया।

हाईकमान का आभार- पुनिया

पुनिया ने आगे कहा कि मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे एक साधारण किसान के परिवार में पैदा हुए छोटे कार्यकर्ता को इतना बड़ा मुकाम दिया। मैं उन सभी को नमन करता हुं जिन्होंने पिछले साढ़े तीन साल में मुझे पार्टी और राज्य की जनता के लिए काम करने की हिम्मत और ताकत दी है।

‘2023 में कांग्रेस पार्टी की सरकार को हमेशा के लिए विदाई देंगे’

पुनिया ने कहा कि जन आक्रोश अभियान के माध्यम से बीजेपी राज्य के दो करोड़ लोगों तक पहुंची है। साथ ही 64 हजार नुक्कड़ सभाएं, चौपालें और जनसभाएं भी की है। 5 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने राजस्थान में कोंग्रेस पार्टी की सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि, राजस्थान में राज बदलता है जनधारणा से, एंटी इनकंबेंसी से, परसेप्शन से, राजस्थान में राज बदलेगा प्रधानमंत्री मोदी के नाम और काम से। भाजपा की जन आक्रोश यात्रा राज्य में कांग्रेस सरकार में आखिरी कील ठोकने का काम करेगी। मुझे विश्वास है कि राजस्थान के भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत से 2023 में कांग्रेस पार्टी की सरकार को हमेशा के लिए विदाई देंगे।

Related posts

दिल्ली में जमकर बरसे राहुल गांधी, पर भाषण सुनकर भाजपा ने क्यों कहा ‘थैंक यू कांग्रेस’

Admin

7 अप्रैल को होगा मरहूम गायक सिधू मुसेवाला का नया गीत

Admin

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का]2024 लोकसभा के लिए सामने आया यह बयान

Live Bharat Times