Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बरेली : अतीक के भाई अशरफ का आरोप ‘अधिकारी ने दी दो हफ्ते में जान से मारने की धमकी ‘

माफिया से राजनीति में प्रवेश करने वाले अतीक अहमद के भाई और 2006 के उमेश पाल अपहरण मामले में बरी किए गए सात लोगों में से एक खालिद अजीम उर्फ अशरफ अहमद ने दावा करते हुए सनसनी फैला दी कि उसको एक अधिकारी ने धमकी दी है कि उसे दो सप्ताह में जान से मार दिया जाएगा।उमेश पाल अपहरण मामले में कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद अशरफ को प्रयागराज से बरेली जेल लाया गया। जहाँ पर अशरफ द्वारा वहां मौजूद पत्रकारों से कहते हुए सुना गया की, “मुझे एक अधिकारी द्वारा धमकी दी गई है कि मुझे दो सप्ताह में जेल से बाहर ले जाया जाएगा और मार दिया जाएगा।” पत्रकारों द्वारा उस अधिकारी के नाम के बारे में पूछे जाने पर, अशरफ ने कहा कि वह अभी नाम नहीं ले सकता है, लेकिन “अधिकारी” के नाम वाला एक लिफाफा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा यदि वह मारा जाता है।

पत्रकारों ने जब अशरफ से हाल ही में हुई उमेश पाल की हत्या के बारे में पुछा तो उसने कहा कि उस पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। अशरफ ने कहा, “मुख्यमंत्री मेरा दर्द समझते हैं क्योंकि उनके खिलाफ भी फर्जी मामले दर्ज किए गए थे। ” गौरतलब है की प्रयागराज में एमपी-एमएलए कोर्ट ने कल मंगलवार को उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद समेत दो अन्य को मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, वहीँ अशरफ सहित सात लोगो को कोर्ट द्वारा केस में बरी कर दिया गया है। अशरफ के बड़े भाई अतीक अहमद के खिलाफ पिछले कई वर्षों में 100 से अधिक मामले दर्ज हैं लेकिन इसके बावजूद पहली बार अदालत ने अतीक अहमद को सजा सुनाई है।

Related posts

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी इस्तीफा देने को तैयार, कहा- मैं बेटे के टिकट के लिए एमपी छोड़ने को तैयार हूं

Live Bharat Times

यदि हो जाए टायफाईड तो करे इन चीजों का भोजन, मिलेगी तुरंत राहत

Admin

दिवाली पार्टी से गायब हुए दीपिका-रणवीर, एक बार फिर दोनों के अलग होने के लगाए जा रहे कयास

Live Bharat Times