Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

वाराणसी : आकांक्षा दुबे की माँ बैठी सारनाथ थाने में धरने पर, खुद को ख़त्म करने की दी धमकी


भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में अभी तक कोई ठोस कार्यवाही न होने से नाराज अभिनेत्री के परिजनों और जनसत्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सारनाथ थाने पर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेत्री की मौत के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नही हुई है। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने कहा- पुलिस ने समर सिंह को किस बिल में छुपाकर रखा है। कितने पैसे उसने दिए हैं ? अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा है। क्या कानून की आंखें फूट गई हैं। तुम लोगों की बेटी भी ऐसे ही जाएगी। समर सिंह का क्या बिगाड़ा था मेरी बेटी ने ? आज अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं खुद को यहीं खत्म करुंगी। उन्होंने कहा पुलिस की मिलीभगत से अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहे है। पुलिस ने पूछताछ के लिए जिनको गिरफ्तार किया था उनको छोड़ दिया है। कमरे में जो व्यक्ति 17 मिनट तक था उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके साथ ही उन्होंने होटल के मैनेजर पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया। धरना देने वालों में अभिनेत्री की मां मधु दुबे, जनसत्ता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष राजन त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

गौरतलब है की आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से उनकी माँ मधु दुबे लगातार भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। उनकी द्वारा दी गयी तहरीर पर बीते सोमवार को सारनाथ पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते बुधवार को आकांक्षा की मां मधु दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था । इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आकांक्षा की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि एक मां आंचल फैलाकर अपनी बेटी के मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है। कहा कि मेरी बेटी किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं कर सकती।

Related posts

केंद्र सरकार को 2 करोड़ कोविशील्ड डोज मुफ्त मुहैया कराएगा सीरम इंस्टीट्यूट

Admin

आगरा : शिव पार्वती बन भूख हड़ताल पर बैठे हिन्दू महासभा के कार्यकर्त्ता

Admin

सेंसेक्स 175 अंक गिरकर 59,288.35 पर बंद हुआ, कई शेयरों में शानदार उछाल

Live Bharat Times

Leave a Comment