Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जयपुर – रेकी करके चोरी करने का शातिर अपराधी गिरफ्तार

जयपुर – जयपुर की मालपुरा थाना गेट पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है जब उन्होंने एक शातिर चोर को दबोच लिया l पुलिस ने कपड़ा फैक्ट्री से कपड़ा चुराने के मामले में शातिर आरोपी चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपए का चुराया हुआ कपड़ा बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पिकअप भी बरामद कर ली। जानकारी के अनुसार  गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार  पुत्र सभ्यराम करहल मैनपुरी उत्तर प्रदेश  हाल नारायण विहार श्याम विहार तृतीय सांगानेर मुहाना का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में परिवादी विनोद वासवानी ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसकी फैक्ट्री का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपए का कपड़ा चुराकर ले गए। इसी तरह परिवादी ताज मोहम्मद ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि चोर उसकी पिकअप चुरा ले गए। इस आरोपी के खिलाफ पहले से एक दर्जन मामले दर्ज है lपुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related posts

लड़की ने कर्ज लेने के लिए मोबाइल एप डाउनलोड किया, साइबर ठगों ने हैक किया फोन, बनाया अश्लील वीडियो

Live Bharat Times

दिल्ली: ट्रक चालक को लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Admin

‘विश्वसनीय जानकारी होने पर सीबीआई सीधे दर्ज कर सकती है प्राथमिकी, प्रारंभिक जांच जरूरी नहीं’- सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Live Bharat Times