Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

घर के वास्तु दोषों को दूर करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल जरूर करें

वास्तु शास्त्र बहुत ज्यादा प्राचीन है।‌इसमें छोटे-मोटे नियम बताए गए हैं। हर चीज के लिए सही दिशा बताई गई है। बहुत से लोग वास्तु शास्त्र को मानते हैं। वास्तु के अनुसार कोई भी चीज की जाती है तो आपके घर में सुख शांति बढ़ती है। इससे विपरीत वास्तु दोष होने पर आपके घर में धन हानि होती है।‌ साथ ही जीवन में बाधाएं आने लगती हैं। अगर आप भी घर के वास्तु दोषों को दूर करना चाहते हैं तो कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं। कुछ चीजों को घर में रखकर वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है। वास्तु से जुड़े छोटे-छोटे नियम आपके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। आज हम वास्तु से जुड़े कुछ उपाय आपको बताएंगे।
अगर आप अपने घर में धन और समृद्धि पाना चाहते हैं तो इसके लिए घर के ड्राइंग रूम में दो हंसों का जोड़ा रखें। ऐसा करने से धन संबंधित समस्याएं दूर होती है। अगर आप अपने घर से नेगेटिविटी दूर करना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर स्वस्ति पर जरूर बनाएं। ऐसा करने से आपके जीवन की बाधाएं दूर होंगी। अगर आप करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए घर में एक ऊंट की मूर्ति रखें। धन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए आप गाय माता की पूजा करें। साथ ही घर में पीतल से बनी गाय की मूर्ति जरूर रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। आप इन सभी उपायों को अपनाकर अपने जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं।          दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक जरूर करें। साथ ही अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।

Related posts

दिल्ली: एलजी के आदेशों का पालन करना बंद करें: मनीष सिसोदिया ने दी अधिकारियों को हिदायत

Live Bharat Times

दिल्ली: सिसोदिया ने जेईई (मेइन) में 98 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल किए सरकारी स्कूली छात्रों से की मुलाकात

Admin

आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की थी

Live Bharat Times