Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पलवल में स्कूल बस में लगी भीषण आग, यह सामान हुआ जल कर राख

पलवल- हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक स्कूल बस में आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पलवल में छात्रों से भरी एक निजी स्कूल की चलती बस में अचानक आग लग गई. अंदर सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बाद में इसकी सूचना दमकल को दी गई। बस में बैठे सभी बच्चों के स्कूल बैग जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह ओल्ड जीटी रोड पर थाना सिटी के पास चल रही एक बस में आग लग गई. लोगों ने तुरंत बस की तरफ दौड़कर बच्चों को अंदर खींच लिया। कुछ ही देर में आग फैलती चली गई और दुकानों के साइनबोर्ड को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। स्कूल बस में आग लगने से बच्चों को तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उनके बैग जलकर राख हो गए।

Related posts

T20 WC 2022: विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव या शाहीन अफरीदी कौन बनेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, यहां देखें शॉर्टलिस्ट खिलाड़ी की पूरी लिस्ट

Live Bharat Times

दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित जगहों में भारत के ये 3 शहर, कितना बढ़ा AQI, देखें पूरी लिस्ट

Live Bharat Times

मनचले से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल तो घर में घुसकर की मारपीट

Live Bharat Times