Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

एक्ट्रेस हिना खान को सोशल मीडिया पर एक बार फिर किया जा रहा है ट्रोल


टीवी की टॉप एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी फोटोज शेयर की, जिससे उनके फैंस तो काफी खुश हुए, लेकिन कई लोग ऐसे भी थे, जो उनके बारे में बुरा-भला कहने लगे। उनके बोल्ड अवतार को देख हर कोई उनको ट्रोल कर रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ नई फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर लोग उन पर खूब ताने कस रहे हैं। कहने लगे कि उमराह करके आई हो, थोड़ी तो शर्म करो!

35 साल की हिना खान ने फोटो में मस्टर्ड कलर का वी नेक शिमरिंग गाउन पहना है। इस लुक में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। फैंस को उनका लुक काफी पसंद आया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

हिना खान की पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और ताने भी मार रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अल्लाह इन लोगों को हिदायत दे। इन लोगों से वास्तव में कुछ भी उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। एक अन्य ने लिखा, बस दीनदारी खत्म हो गई? क्या यह एकमात्र डोज था? एक यूजर ने कमेंट किया, ‘उमरा करने के बाद भी इस हालत में होना शर्म की बात है।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘वहां से आकर एक आदमी तौबा करता है।’

हिना रमजान में उमराह के लिए गई थीं
रमजान के पवित्र महीने में हिना खान उमराह के लिए गई थीं। इस बीच उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। हिना को आखिरी बार पर्दे पर साल 2022 में देखा गया था।

Related posts

विवादित बयान से कानूनी पचड़े में फंसी श्वेता तिवारी! एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Live Bharat Times

अक्षय कुमार ने कलाकारों को ‘जुग जुग जीयो’ की शुभकामनाएं दीं और इस तरह कियारा आडवाणी ने जवाब दिया।

Live Bharat Times

सेंसेक्स 290 अंक गिरकर 57917 पर हुआ बंद, भारतीय बाजार पर दिखा फेडरल रेट का असर

Live Bharat Times

Leave a Comment