Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

भारत सरकार ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले 14 ऐप्स पर बैन लगाया, इसी वजह से लिया फैसला

नई दिल्ली- इस वक्त की एक अहम खबर सामने आई है, जहां भारत सरकार ने 14 ऐप्स पर बैन लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले 14 मैसेंजर ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें बीचैट शामिल है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिले इनपुट के आधार पर लिया है. भारत सरकार ने इन ऐप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है, जिसके बाद इन्हें बैन किया गया है। इससे पहले भारत ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित होने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दिया था. सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है. जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी इन ऐप के जरिए पाकिस्तान में अपने आकाओं से संपर्क करते थे। इस करवाई को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।

Related posts

राजस्थान : रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया पूरा सरकारी विभाग, उपायुक्त ने कहा, मंदिर में प्रसाद चढ़ाने वाले को हम कैसे मना करें

Live Bharat Times

क्या ‘पठान’ की रिलीज डेट और भगवा बिकनी सीन बदल जाएगा? केआरके ने किया दावा

Admin

Delhi MCD Election: आप बन सकते हैं दिल्ली के वोटर, रविवार तक कर लें ये बेहद जरूरी काम; जानें पूरी प्रक्रिया

Live Bharat Times

Leave a Comment