Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

बहन की सगाई में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंची देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

आखिरकार चोपड़ा घर में एक बार फिर से शहनाई बजने वाली है। फैंस जो भविष्यवाणी कर रहे थे वो अब सच होने जा रही है। प्रियंका चोपड़ा की कजिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब नई जिंदगी शुरू करने जा रही हैं। वह 13 मई को रात 8 बजे दिल्ली के कपूरथला हाउस में राघव चड्ढा से सगाई करेंगी। फिल्म उद्योग और राजनीतिक दलों के लगभग 150 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही उनकी बहन प्रियंका भी दिल्ली पहुंच गई हैं। उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को पिछले कुछ महीनों से दिल्ली और मुंबई में स्पॉट किया गया है। कभी उनको लंच डेट तो कभी डिनर डेट पर साथ देखा जाता था। इसके अलावा, पैपराजी अक्सर उन्हें एयरपोर्ट पर भी स्पॉट करते थे। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। लेकिन अब ये ऑफिशियली 13 मई को एक दूसरे के होने वाले हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

बहन और डिजाइनर दिल्ली पहुंचीं
प्रियंका चोपड़ा इससे पहले बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए लंदन से रवाना हुईं थी। उनके पति निक जोनास उनके साथ नहीं हैं और न ही वह अपनी साली की जश्न में शामिल होंगे। क्योंकि वह अपने नए एल्बम के रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रियंका दिल्ली आ गई हैं। लेकिन इस दौरान उनकी बेटी मालती मेरी भी उनके साथ नहीं थी। समारोह में शामिल होने के लिए वह अकेली ही पहुंची हैं।

Related posts

अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो इस देसी उपचार को अपनाएं

Live Bharat Times

नये जिलो की घोषणा के साथ गहलोत ने खेला मास्टर स्ट्रोक

Live Bharat Times

IND Vs AUS / रोहित शर्मा ने अहमदाबाद में चौथे टेस्ट में इतिहास रचा; भारतीय बल्लेबाजों के विशेष क्लब में शामिल हो गया

Live Bharat Times

Leave a Comment