Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

मकर संक्रांति पर दुर्लभ संयोग! इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

 

Makar Sankranti 2022:

सूर्य ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 14 जनवरी को पड़ रहा है। मकर संक्रान्ति के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व है।

मान्यता है कि मकर संक्रान्ति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, और आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। साथ ही अभी शनि देव भी मकर राशि में ही विराजमान हैं। 14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य और शनि ग्रह का होना बड़ा ही दुर्लभ संयोग है। और यह संयोग 29 साल के बाद 14 जनवरी 2022 को पड़ रहा है। इससे पूर्व यह योग 1993 में पड़ा था। जब शनि और सूर्य एक साथ मकर राशि में विराजमान थे। इस अनयोग का प्रभाव राशियों पर भी पड़ेगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनके कार्यक्षेत्र में यह योग शुभ परिणाम प्रादन करेगा।

धनु राशि
धनु राशि के स्वामीग्रह गुरु ग्रह हैं और चूंकि सूर्य और गुरु मित्र ग्रह हैं तो इस सूर्य-शनि की युति का शुभ फल धनु राशि को भी प्राप्त होगा। धनु राशि के जातक को इसका भौतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। अचानक से कुछ धन आपके पास आने की संभावना है। धनु राशि के जातक यदि नौकरी में बदलाव करते हैं तो आर्थि रूप से उन्हें तरक्की भी प्राप्त हो सकती है। धनु राशि के जातकों के लिए यह युति मनोवांछित फल देने वाला होगा। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत शुभ है।

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह भी गुरु हैं और इसलिए मित्र ग्रह होने कारण यहां भी यह युति आर्थिक लाभ प्रदान करेगी। मीन राशि के जातकों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। यदि मीन राशि के जातक कि रुचि राजनीति में है तो ऐसे आपको राजनीति में कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

सिंह राशि
मेष राशि के जातकों के सूर्य और शनि की युति से करियर की नई संभावनाएं आपके सामने आएंगी। यह आप पर निर्भर करता है कि आप उसे स्वीकारते हैं या नहीं। इसके साथ ही आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। चूंकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव ही हैं, इसलिए सिंह रही के जातक इस दौरान जो भी कार्य करेंगे उसकी सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में भी वृद्धि की संभावना है।

धनु राशि
धनु राशि के स्वामीग्रह गुरु ग्रह हैं और चूंकि सूर्य और गुरु मित्र ग्रह हैं तो इस सूर्य-शनि की युति का शुभ फल धनु राशि को भी प्राप्त होगा। धनु राशि के जातक को इसका भौतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। अचानक से कुछ धन आपके पास आने की संभावना है। धनु राशि के जातक यदि नौकरी में बदलाव करते हैं तो आर्थि रूप से उन्हें तरक्की भी प्राप्त हो सकती है। धनु राशि के जातकों के लिए यह युति मनोवांछित फल देने वाला होगा। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत शुभ है।

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह भी गुरु हैं और इसलिए मित्र ग्रह होने कारण यहां भी यह युति आर्थिक लाभ प्रदान करेगी। मीन राशि के जातकों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। यदि मीन राशि के जातक कि रुचि राजनीति में है तो ऐसे आपको राजनीति में कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

Related posts

संकष्टी चतुर्थी 2021: जानिए कब है इस साल की आखिरी संकष्टी चतुर्थी? शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय नोट कर लें

Live Bharat Times

क्या होती हे बाघ बारस। क्या महत्वता हे इसकी। जाने।

Live Bharat Times

घर के मंदिर बनवाने से पहले जान लें ये वास्तु टिप्स, वरना…

Live Bharat Times

Leave a Comment