Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

शरीर पर रह गये है जलने के निशान तों अपनाए यह घरेलू नुस्खे

 

आजकल जलना आम बात हो चुकी है और महिलाओं के लिए तो हर दूसरे दिन जलना स्वभाविक है। आए दिन किचन में खाना बनाते वक्त या कोई काम करते वक्त हाथ गर्म तवे या किसी पतीले पर लग जाता है और उसके बाद तुरंत निशान पड़ जाता है। ऐसे में कई बार वह निशान लाख मेहनत के बाद भी नहीं जाता। वैसे अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो उसे आप घरेलू उपायों से हल्का कर सकती हैं। आज हम आपको उन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

चाय- चाय में एंटीऑक्सीडेंट, क्लींजिंग और मॉइश्चराइजिंग गुण होने से यह त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है। जी हाँ और एक प्राकृतिक ब्लीचिंग के रूप में काम करने के अलावा यह चोट के निशानों को ठीक करने के लिए भी उपयोग में लाई जा सकती है। आप कैमोमाइल चाय की कुछ पत्तियों को गर्म पानी में उबालने के बाद इसे ठंडा होने दें और उसके बाद इसे चोट के निशान पर लगाएं और 10-12 मिनट तक उस एरिया को अच्छी तरह मसाज करें फिर ठंडे पानी से इसे धो लें।

बादाम का तेल- बादाम का तेल रंग और त्वचा की टोन में सुधार कर सकता है। जी दरअसल इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ई की भरपूर मात्रा होती है। इसी के साथ इसके एंटीबैक्टीरियल गुण खुलजी आदि को कम करने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप एक बाउल में एक्स्ट्रा वर्जिन बादाम के तेल की तीन-चार बूंदें लें। इसे कॉटन बॉल या फिर साफ उंगलियों की मदद से निशान वाली जगह पर लगाकर, हल्के हाथों से मालिश करें। इस उपाय को दिन में दो बार दोहराएं।

आलू – इसमें कैटेकोलेज नामक एंजाइम होता है, जिसमें प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं। आलू का स्टार्च जलन में कमी करता है और निशान न हो उसमें मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप एक आलू को पतले स्लाइस में काट लें और उन्हें अपने जले हुए एरिया या जहां निशान पड़ गया है, उस पर रोजाना तीन बार रब करें।

Related posts

Beer भूलकर भी न खाये ये 5 चीजें, सेहत हो सकती है खराब

Live Bharat Times

अगर आप अपने चेहरे का खोया हुआ निखार लाना चाहते हैं तो यह नुस्खे अपनाएं

Live Bharat Times

मैटरनिटी लीव : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, UG-PG छात्राओं को मिलेगी मैटरनिटी लीव

Live Bharat Times

Leave a Comment