Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

यदि अपने भी ट्विन टॉवर में अपना फ्लैट बुक किया था। तो जान ले ये बात।

यदि अपने भी ट्विन टॉवर गिरने से पहले बुक किया था फ्लैट.तो जान ले, की सुप्रीम कोर्ट ने खरीददारो के हक में क्या फैसला लिया है।

अपने भी ट्विन टॉवर गिरने से पहले बुक किया था फ्लैट.तो जान ले, की सुप्रीम कोर्ट ने खरीददारो के हक में क्या फैसला लिया है।

उसके लिए आज दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। पूरी प्रक्रिया में 9 से 12 सेकंड लगेंगे। हालांकि टॉवर गिराए जाने से कहीं अधिक चिंता उन लोगों को हो रही है जिन्होनें इस टॉवर Twin Tower) में अपना पैसा लगाकर फ्लैट बुक Flat Book) कराया है। ऐसे में अगर आपने भी इस ट्विन टॉवर में फ्लैट बुक कराया था तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court) ने खरीददारों के हक में फैसला देते हुए यह आदेश दिया है कि उनका पूरा पैसा वापस किया जाएगा
न्यायालय के पिछले साल के आदेश के अनुसार घर खरीदारों को उनका पैसा वापस किया जाना है। इस आदेश के तहत धनवापस करने की मांग करने वाली कई अवमानना ​​​​याचिकाओं पर इस समय सुनवाई चल रही है। पीठ ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि ट्विन-टॉवरों के घर खरीदारों को अदालत के 31 अगस्त 2021 के आदेश के अनुसार उनका पूरा धन वापस मिले।
सुप्रीम कोर्ट की बैंच ने कहा, ”इस बीच, यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस अदालत के फैसले के तहत घर खरीदारों को उनकी बकाया राशि का कुछ रिफंड मिले, हम आईआरपी को इस अदालत की रजिस्ट्री में 30 सितंबर तक एक करोड़ रुपये की राशि जमा करने का निर्देश देते हैं।”
न्यायालय ने कहा कि न्याय मित्र गौरव अग्रवाल अक्टूबर के पहले सप्ताह में आईआरपी के साथ बैठेंगे और संयुक्त रूप से घर खरीदारों की बकाया राशि पर काम करेंगे। अग्रवाल सुनवाई की अगली तारीख से पहले इस संबंध में पूरा विवरण जमा करेंगे, ताकि कुछ राशि वापस लौटाई जा सके।

Related posts

घर में सुख शांति और पॉजिटिविटी के लिए इन चीजों को घर में जरूर रखें

Live Bharat Times

यूपी चुनाव 2022: सरोजनी नगर सीट से पत्नी स्वाति सिंह का टिकट कटने पर खुश हुए दयाशंकर सिंह, जानिए क्या है मामला

Live Bharat Times

पैगंबर पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद कार्रवाई: भाजपा ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले 38 नेताओं को सूचीबद्ध किया, 27 को निर्देश

Live Bharat Times

Leave a Comment