Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

फरीदाबाद: बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी तक मोबाइल डंप के सहारे पहुंचने की जुगत में पुलिस

फरीदाबाद, 30 अगस्त। रेलवे लाइन के किनारे बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। अब पुलिस मोबाइल डंप के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जीआरपी के अलावा इस केस को थाना मुजेसर पुलिस और 11 क्राइम ब्रांच अपने अपने एंगल से देख रही हैं। 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी सूरतपाल ने बताया कई टीम मामले की जांच में लगी हुई हैं। फिलहाल पुलिस मोबाइल डंप के आधार पर केस की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के इलाके से कई हजार मोबाइल नंबरों का डाटा निकाला है, जो घटना के समय मौके के आसपास चालू थे। इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि आरोपी मोबाइल इस्तेमाल ही ना करता हो। दरअसल जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया, वह स्लम इलाका है। नशेड़ी किस्म के लोग भी इलाके में रहते हैं। ऐसे लोग फोन का इस्तेमाल नहीं करते। 12 अगस्त को बच्ची का शव रेलवे लाइन पर मिला था।

Related posts

सर्दी में गुड़ खाने की जिद करें तो मना न करें बुजुर्ग!फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Admin

IPL 2023 में कोरोना की दस्तक, संक्रमित हुआ यह दिग्गज, खुद ट्वीट कर कहा ‘मैं पॉजिटिव हूं’

Admin

Amazon-Flipkart समेत 20 कंपनियों को DCGI का नोटिस, बिना लाइसेंस के दवा बेचने पर कार्रवाई

Admin

Leave a Comment