

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। डीयू एडमिशन सेल ने सीएसएएस पोर्टल लॉन्च कर दिया है। स्टूडेंट्स अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। डीयू के बेस्ट कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो स्टूडेंट्स डीयू कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in और admission.uoad.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जैसा कि पहले ही इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि एडमिशन की प्रक्रिया 3 फेज में करवाएं जाएंगे। पहले फेज की शुरुआत हो चुकी है,दूसरा फेज सीयूईटी रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगा।
डीयू CSAS के लिए आवेदन की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट – ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।
- CUET आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- दिए गए कैप्चा कोड को भरें और ‘लॉगिन’ बटन पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के बाद, उम्मीदवारों को पांच सेक्शन में फॉर्म भरना होता है।
- पर्सनल सेक्शन – इस चरण में, उम्मीदवारों को अपना विवरण भरना होगा। उम्मीदवार का नाम, फोटो और हस्ताक्षर सीयूईटी आवेदन।
- शैक्षणिक सेक्शन – उम्मीदवारों को कक्षा 12 की परीक्षा में प्राप्त अंक जमा करने होंगे।
- डॉक्यूमेंट अपलोड – इस सेक्शन में सभी मांगी गई जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत होगी।
- प्री-व्यू – आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से देखें, क्योंकि फॉर्म जमा करने के बाद किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- पेमेंट – उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में एकमुश्त आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
सीएसएएस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यूआर/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 100 रुपये है।
