Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

वाराणसी : चोरों ने सेंधमारी कर ज्वेलरी शॉप से करी लाखों की चोरी

शातिर चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर डेढ़ लाख रूपए नगद सहित लाखों के गहने पार कर दिए। मामला वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नवापुरा बाजार बेला रोड में स्थित मां ज्वेलर्स का है। इस ज्वेलरी शॉप में शातिर चोरों ने रविवार की रात सेंधमारी करी और दूकान में मौजूद तिजोरी को तोड़ कर करीब पांच लाख के माल पर हाथ साफ़ करके। इतना ही नहीं शातिर चोरों ने जाते जाते दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस मौका ऐ वारदात पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है।

दूकान के मालिक रंजीत सेठ जो मूल रूप से मुनारी, चौबेपुर के रहने वाले हैं उन्होंने बताया की रोज की तरह वह रविवार शाम भी दूकान बंद करके अपने घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके बताया की दूकान में सेंधमारी हो गयी है तो वह आनन् फानन में दूकान आ पहुंचे। उन्होने देखा तो पाया की चोर दूकान का पिछले हिस्सा तोड़कर दुकान के अंदर घुसे थे। शटर उठाकर जब वो दूकान के अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा की दूकान में मौजूद तिजोरी टूटी पड़ी थी और तिजोरी में  मौजूद सारा सामान गायब था।

उन्होने तत्काल पुलिस को सुचना दी और वारदात के बारे में बताया पुलिस आयी और मौका मुआयना करके चली गयी। पीड़ित जेवेलर रंजीत सेठ के अनुसार चोर डेढ़ लाख रुपए कैश, सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान का झाला और चांदी के जेवर समेत कुल जमा पांच लाख रूपए के करीब  का सामान उठा ले गए हैं। सेंधमारी की इस घटना के बाद क्षेत्र में मौजूद सर्राफा व्यापारियों में रोष है और स्थानीय दुकानदार भी काफी आक्रोशित हैं। उनका कहना है की चोलापुर क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाए हो रही हैं। यही नहीं पहले भी जो चोरी की घटनाए हुई थी उनका अब तक  कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

Related posts

दिल्ली: पूर्व एलजी अनिल बैजल ने दी थी शराब नीति को मंजूरी, उनकी भी जांच होनी चाहिए: AAP मंत्री

Live Bharat Times

कानपुर में पीएम मोदी: पीएम मोदी ने कानपुर को दिया नए साल का तोहफा, किया मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन

Live Bharat Times

Ipl में हुआ था ये कमल और Bcci का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Admin

Leave a Comment