Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

घर में धन की प्राप्ति के लिए इन वास्तु उपायों को जरूर अपनाएं

आज के जमाने में हर व्यक्ति धन कमाना चाहता है। हमें कोई भी कार्य करने के लिए धन की जरूरत पड़ती है। हमें कोई भी नई चीज लेनी है तो उसके लिए हमारे पास धन होना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग धन प्राप्त करने के लिए मेहनत करते हैं। लेकिन मेहनत करने के बाद भी उसका योग्य फल नहीं मिलता। इसके पीछे कई बार वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में आपको अपने घर में कुछ चीजें करनी चाहिए। आज हम आपको कुछ वास्तु टिप्स बताएंगे। इन्हें फॉलो करके आप अपने घर में धन की प्राप्ति कर सकते हैं। इसके अलावा सुख समृद्धि भी बढ़ेगी।
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन की वृद्धि हो तो आपको हर चीज के लिए दिशा का ध्यान रखना चाहिए। घर में तिजोरी हमेशा दक्षिण दिशा में रखनी चाहिए। तिजोरी का मुख उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। इससे आपके घर में धन की बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा आपको घर के पूर्व और दक्षिण दीवार पर प्रकृति से जुड़ी तस्वीरें लगानी चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाना चाहिए। रोजाना श्याम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस वजह से धन की बढ़ोतरी होती है।

Related posts

टाटा 407 दो गाड़ी में बने अलग कंटेनर में छिपा कर रखे गए सौ किलोग्राम और 12 हजार आठ सौ रुपये के नशीले पदार्थ बरामद

Admin

पवन खेरा हुए गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में दोपहर 3 बजे कांग्रेस नेता के मामले की होगी सुनवाई

Live Bharat Times

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करी अमित शाह से मुलाक़ात, क्या उनकी पार्टी का भाजपा में विलय हो रहा है

Live Bharat Times

Leave a Comment