Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

Delhi MCD Election: आप बन सकते हैं दिल्ली के वोटर, रविवार तक कर लें ये बेहद जरूरी काम; जानें पूरी प्रक्रिया

Delhi MCD Election 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में बतौर मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 में मतदाता बनकर वोट करने का रविवार को अंतिम दिन है। अगर आप चूक गए तो 18 वर्ष की उम्र होने के बाजवूद 4 दिसंबर को मतदान में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

बूथों पर लगे शिविर में बनें मतदाता

गौरतलब है कि दिल्ली राज्य चुनाव आयोग (Delhi State Election Commission) ने रविवार (13 नवंबर) को तकरीबन सभी बूथों पर शिविर लगाने का ऐलान किया है। ये शिविर सुबह से लेकर शाम तक कार्य करेंगे। इनमें जाकर नए मतदाता बनने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, जिसके बाद आगामी 4 दिसंबर को मतदान कर सकेंगे।

14 नवंबर तक बने मतदाता ही कर सकेंगे मतदान

यहां पर बता दें कि सभी बूथों पर लगाए गए शिविरों में नए मतदाता पहचान पत्र के लिए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वो भी आवेदन कर सकते हैं, जो उम्र पूरी करने के बावजूद आवेदन नहीं कर पाए हैं। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, 14 नवंबर तक जो मतदाता बन जाएंगे वह ही चार दिसंबर को मतदान कर पाएंगे।

ऑनलाइन भी बन सकते हैं आवेदन

वहीं, दिल्ली के रहने वाले हैं और अगर पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराना चाहते हैं तो आप सीधे इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं https://www.nvsp.in/Forms/Forms/form6। इसके बाद प्रक्रिया के तहत मतदाता बन सकते हैं।

मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके या फिर एसएमएस के जरिये सूची में नाम दर्ज कराने की सुविधा भी होती है। इसके लिए मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में ईपीआइसी लिखें और स्पेस देकर वोटर कार्ड नंबर लिखकर 7738299899 पर मैसेज कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम की जांच ऑनलाइन भी की जा सकती है। नाम नहीं होने पर वेबसाइट या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के माध्यम से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन दिया जा सकता है। इसके अलावा बूथों पर पहुचंकर फार्म छह भरकर लोग दे सकते हैं।

नॉमिनेशन तक बनेगा वोटर कार्ड

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम चुनाव में जनवरी में जारी वोटरों की संख्या को सिर्फ आधार माना गया है। जनवरी में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के बाद भी जिनका नाम लिस्ट में शामिल किया गया है, वह भी एमसीडी चुनाव में वोट दे सकेंदे। बता दें कि नॉमिनेशन से पहले तक जिनका पहचान पत्र बन जाएगा, वे भी वोट दे सकेंगे।

9 नवंबर से जारी है मतदाता सूची में संशोन

यहां पर बता दें कि मतदाता सूची में संशोधन का काम 9 नवंबर से ही शुरू हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डा. रणबीर सिंह के मुताबिक, मतदाता सूची में संशोधन का विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत मतदाता पहचान पत्र में नाम, पता या किसी तरह की गलती होने पर लोग आनलाइन या निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में आवेदन दे सकेंगे।

Related posts

वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में होगा सबसे बड़ा निवेश

Admin

पलवल में स्कूल बस में लगी भीषण आग, यह सामान हुआ जल कर राख

Live Bharat Times

प्रियंका चोपड़ा ने याद किया, जब वह यूएस से लौटीं तो उनके पिता ने खिड़कियों पर बार लगा दिए थे 

Live Bharat Times

Leave a Comment