Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

सेल्फ हेल्प : मन को सकारात्मक रखने का प्रण लें ।

व्यस्त हैं तो नाखुश होने का समय नहीं मिलेगा
अपने मन को सकारात्मक बनाने का प्रण कर लें। सामान्य चीजों में आनंद पाना सीखें। भविष्य हमेशा अनिश्चित होता है। आप सबको खुश नहीं कर सकते। आलोचना को खुद पर हावी न होने दें। खुद के जैसा बनें। वह करें जिसे करने में आनंद आता है। गुस्सा ना पालें। उन लोगों से दूर रहें, जो आपको नाखुश करते हैं। व्यस्त रहेंगे तो आपके पास नाखुश होने का समय नहीं होगा। (द पावर ऑफ पॉजिटिव एटिट्यूड)

लक्ष्य तय किए बिना सफलता अनिश्चित है
अगर आपका कोई लक्ष्य नहीं है तो सफलता अनिश्चित है। अगर आप नहीं जानते कि आप कहां पहुंचना चाहते हैं तो आप कहीं नहीं पहुंच सकते। यदि आपकी कोई मंजिल ही नहीं है तो आप वहां तक पहुंचने की योजना कैसे बनाएंगे और उस दिशा में कैसे चलेंगे? अगर आप जीवन में कुछ करना चाहते हैं तो यह जान लें कि लक्ष्य के बिना काम नहीं चलेगा। (टाइम मैनेजमेंट)

प्रेम देंगे तो उसको पाने में भी दिक्कत नहीं होगी
लोग जब दुखी होते हैं, तो उन्हें लगता है कि कोई उनसे प्रेम करे। जबकि अगर आप प्रेम करते हैं, तो आपको उसे पाने में दिक्कत नहीं होगी। आप लोगों के प्रति प्रेम और दयालुता व्यक्त करने की अपनी क्षमता बढ़ाकर अपने जीवन की गुणवत्ता बढ़ा सकते हैं। सबसे खुश वह है, जो अपने आसपास के लोगों के प्रति प्रेम और स्नेह दिखाने के तरीके तलाश करते हैं। ऐसे लोग स्वस्थ भी रहते हैं। (बिग मैजिक)

कड़ी मेहनत करके बेहतर महसूस करेंगे
आप जितनी कड़ी मेहनत करेंगे, उतना बेहतर महसूस करेंगे। तब आपको किसी पुरस्कार की जरूरत महसूस नहीं होगी। शुरुआत में छोटे कदम उठाएं, चलने के लिए बड़े कदम की जरूरत नहीं होती। छोटे कदम ही मंजिल तक पहुंचाते हैं। बस चलते रहिए, संघर्ष करते रहिए और अपनी मंजिल तक पहुंचकर ही दम लीजिए। (द पावर ऑफ नाऊ)

Related posts

शादी नहीं हुई तो बन गया नकली पुलिसकर्मी:लड़की के घर वालों को आता देख करने लगा अवैध वसूली, बस स्टैंड से गिरफ्तार

Live Bharat Times

देश के पहले नैनो यूरिया प्लांट का उद्घाटन: मोदी ने कहा- 8 साल पहले किसान यूरिया के लिए लाठी खाते थे, हमने 5 बंद फैक्ट्रियां खोली

Live Bharat Times

यूपीएससी साइंटिस्ट ‘बी’ (बैलिस्टिक्स), साइंटिस्ट ‘बी’ (फोरेंसिक इलेक्ट्रॉनिक्स) और अन्य 19 पदों के लिए भर्ती, जानिए जानकारी सम्पूर्ण एक बार में।

Live Bharat Times

Leave a Comment