Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

यूपी के कानपुर में हुई हिंसा का फाइनेंसर मुख्तार अहमद जेल से रिहा।

कानपुर यूपी।

कानपुर हिंसा के मुख्य फाइनेंसर मुख्तार अहमद उर्फ मुख्तार बाबा को गुरुवार देर शाम कानपुर जेल से रिहा कर दिया गया। हाईकोर्ट ने 8 दिसंबर को ही जमानत दे दी थी। 2 जमानदार और अन्य लिखापढ़ी करने में 7 दिन का वक्त लगने के बाद मुख्तार को जेल से रिहा कर दिया गया।

कानपुर में 3 जून को नई सड़क पर बड़े पैमाने पर हिंसा की गई। इसमें दर्जनों लोग घायल भी हुए थे। इस हिंसा के मुख्य फाइनेंसर के तौर पर मुख्तार बाबा का नाम सामने आया था। पुलिस ने 22 जून 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बेकनगंज थाने में मुख्तार बाबा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में एक और एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसमें गैंग लीडर बिल्डर हाजी वसी को दर्शाया गया था।

मुख्तार बाबा के वकील अफजल ने बताया कि हिंसा से जुड़ी तीन एफआईआर में पहले ही बाबा की बेल होकर रिहाई परवाना आ चुका था। गैंगस्टर मामले में सुनवाई चल रही थी और उसमें भी बेल मिल गई। वकीलों ने बताया कि लगाए गए आरोपों को पुलिस कोर्ट में साबित नहीं कर पा रही है।

Related posts

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे से मिले AAP सुप्रीमो केजरीवाल, गठबंधन को लेकर चर्चा हुई तेज

Live Bharat Times

बीजेपी के दिग्गज नेता पर चलेगा रेप का केस, सुप्रीम ने कहा, गलत नहीं तो बच जाओगे

Admin

महाराष्ट्र: सेना का सिपाही बताकर वीवीआईपी क्षेत्र में घुसा शख्स, क्या पीएम मोदी पर हमले की थी योजना?

Admin

Leave a Comment