

स्विमिंग करते हुए लोगो को देखना बहुत अच्छा लगता है और उससे भी ज्यादा अच्छा स्विमिंग करना। कहते हैं की स्विमिंग करने से दिल की उम्र लंबी हो जाती है। तैराकी से कई तरह के हार्ट प्रॉब्लमस से छुटकारा मिल सकता है। स्विमिंग करने से वजन कम होता है , शरीर को ताकत मिलती है। स्विमिंग एक तरह का एरोबिक एक्सरसाइज है जो हार्ट को मजबूत बनाता है और ब्लड को पम्प करने की क्षमता को भी बढ़ाता है।
तैराकी से हमारे शरीर में खून का संचार तेजी से होता है। जो तैराकी करते हैं वे ज्यादा लंबी और गहरी सांस ले सकते हैं। तैरने से शरीर की बड़ी मांसपेशियों के समूह को लाभ मिलता है। ये ह्दय की गति को बढ़ाता है। जिससे आपके फेफड़े अधिक कुशलता से काम करते हैं। जितना आप अधिक तैरते हैं उतना ही ज्यादा आपके ब्लड प्रेसर और ह्दय की गति में सुधर होता है।
