Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

सर्दियों में त्वचा पर हो रही है खुजली, इन नुस्खों से मिलेगा फायदा

सर्दियों के मौसम में हमें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से हम स्वेटर पहनते हैं। कभी-कभी गर्म कपड़े पहनने की वजह से खुजली और जलन जैसी समस्याएं होती है। कभी-कभी लाल चकत्ते भी हो जाते हैं। इन सब से छुटकारा पाने के लिए बहुत से लोग लोशन लगाते हैं। लेकिन इससे कोई खास फायदा नहीं होता। अगर आपको भी इस तरह की समस्या है तो आप घर पर ही कुछ खास उपाय कर सकते हैं। आज हम आपको बहुत ही आसान उपाय बताएंगे। इन उपायों को अपनाकर आप खुजली और जलन की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे।

त्वचा पर जलन और खुजली से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के तेल का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको खुजली की समस्या है तो उस जगह पर नीम का तेल लगाएं। अगर आप चाहें तो नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से नहा सकते हैं इससे भी खुजली की समस्या दूर होती है। अगर आप नारियल तेल का उपयोग करते हैं तो भी आपको फायदा होता है खुजली की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी त्वचा पर नारियल तेल से मसाज कर सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा। साथ ही एलोवेरा जेल का भी उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में मौजूद तत्व जलन को शांत करने में मदद करते हैं। इसलिए आप जलन वाली जगह पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। त्वचा की इचिंग को दूर करने के लिए आप भी इन नुस्खों को जरूर अपनाएं।

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी गी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

Cannes 2023: बिग बॉस फेम हरियाणवी डांसर सपना चौधरी करेंगी फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू

Live Bharat Times

फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर मांगे गुगल पे पर पैसेझारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष के नाम से

Live Bharat Times

बरेली : तेल डालने के विवाद को लेकर सेल्समेन ने कारोबारी को गोली मारी

Live Bharat Times

Leave a Comment