Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रात 8 बजे के बाद नहीं चलेंगी बसें, उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने लिया फैसला

गाज़ियाबाद :

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की ओर से रात आठ बजे से बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। जो बसें जहां पर रहेंगी वहां सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर दी जाएंगी। हालांकि इससे यात्रियों को परेशानी होगी लेकिन यूपीएसआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के चलते होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। कोहरे से सड़क हादसे हो रहे हैं जिनमें लोगों की जानें जा रही हैं। ऐसे में यूपीएसआरटीसी ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात आठ बजे के बाद बसों का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। पूरे प्रदेश में किसी भी डिपो से रात आठ बजे के बाद बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। अगले दिन सुबह आठ बजे के बाद ही बसों का संचालन होगा। यूपीएसआरटीसी के गाजियाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर मुख्यालय की ओर से कोहरे के चलते रात आठ बजे के बाद बसों का संचालन बंद करने का आदेश दिया गया। रात आठ बजे के बाद बसें रास्ते में नजदीक के डिपो या अनुबंधित होटल/ढ़ाबे पर बसों को रोक दिया जाएगा। अगली सुबह आठ बजे दोबारा बसें चलाई जाएंगी। बस में बैठने के दौरान ही यात्रियों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। इससे यात्रियों को असुविधा होगी। यात्री समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाएंगे। एनसीआर के नौकरीपेशा लोग दिन में नौकरी के बाद देर शाम या रात तक बस से गंतव्य तक जाना पसंद करते हैं। शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक सबसे ज्यादा बसों का संचालन होता है। बसों का संचालन बन्द होने से यात्रियों को परेशानी होगी। इससे डग्गामार बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाएगी। साथ ही मनमाना किराया भी वसूलेंगे।

Related posts

राजनाथ सिंह ने फ्रांस के रक्षा मंत्री से की कई मुद्दों पर चर्चा, कहा- भारत में है चीन से निपटने की क्षमता और इच्छाशक्ति

Live Bharat Times

यूपी के झांसी में दहेज में कार नहीं मिली तो मैनेजर नहीं लाया बारात।

Admin

भाजपा स्थापना दिवस पर मोदी के निशाने पर विपक्ष: कहा- आज देश में दो तरह की राजनीति हो रही है, एक परिवार की भक्ति की और दूसरी राष्ट्रीय भक्ति की

Live Bharat Times

Leave a Comment