Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Other

फरीदाबाद: वाहन चोरी के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद, 22 जनवरी। क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक कैंटर और सीएनजी ऑटो बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जमशेद (27) और शकील उर्फ़ सक्की (23) का नाम शामिल हैं। दोनों आरोपी पलवल के गांव उटावड के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर सीकरी बस स्टैंड से थाना सिटी बल्लभगढ़ के कैंटर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी किया गया कैंटर पलवल के उटावड़ से बरामद हुआ है। आरोपियों ने कैंटर को बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी से चोरी किया था।
आरोपियों से सीएनजी ऑटो चोरी का अन्य मामले का खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपियों ने सीएनजी ऑटो को थाना सेंट्रल के एरिया से चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से सीएनजी ऑटो बल्लभगढ़ एरिया से बरामद कर लिया गया है। आरोपी जमशेद पर राजस्थान के भरतपुर जिले के एक थाने में हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज मामले में 3000 का इनाम घोषित है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वाहन चोरी कर बेचते हैं। आरोपी चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

राजस्थान हादसा: गलत साइड से आ रहे यात्रियों से भरी टैंकर और बस की भीषण टक्कर, 12 लोग जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Live Bharat Times

पंजाब पुलिस कर सकती है लारेस बिश्नोई का एनकाउंटर वकील ने जताया शक

Live Bharat Times

फरीदाबाद: सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में नॉर्थ ईस्ट के प्रदेश होंगे थीम स्टेट

Admin

Leave a Comment