Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लखनऊ : शराब पीना अब पड़ेगा महंगा, आबकारी लाइसेंस फीस में हुआ इजाफा

उत्तर प्रदेश में अब शराब पीना महंगा पड़ने जा रहा है। नयी आबकारी नीति के तहत शराब और बीयर की दुकानों की लाइसेंस फीस दस फीसदी बढ़ाई गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी। इसी के साथ राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में आबकारी विभाग से 45 हजार करोड़ रुपये के करीब का राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य पिछले वर्ष के लक्ष्य की तुलना में करीब पांच हज़ार करोड़ रूपए अधिक है। आबकारी निति में किये गए इस नए प्रावधान के चलते देशी, अंग्रेजी और प्रीमियम ब्रांड की शराब करीब पांच से दस रूपए और अधिक महंगी हो जाएंगी।

नयी आबकारी नीति के तहत देशी और अंग्रेजी शराब, बीयर की दुकानों और मॉडल शॉप के खुलने और बंद होने का समय पहले जैसा ही रखा गया है। पर विशेष अवसरों पर शासन की पहले से अनुमति लेकर से बिक्री के समय को बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा मॉडल शॉप की लाइसेंस फीस दो लाख से तीन लाख कर दी गई है। इसलिए अब मॉडल शॉप में बैठकर शराब पीने पर अब ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते है। देशी, विदेशी शराब, बीयर, भांग की दुकानों और मॉडल शॉप के लाइसेंस का नवीनीकरण भी होगा। इसके आवेदन पत्र की प्रोसेसिंग फीस और नवीनीकरण फीस बढ़ाई गयी है। साथ ही साथ नोएडा के प्राधिकरण क्षेत्र, लखनऊ और गाजियाबाद के नगर निगम क्षेत्र और इसकी परिधि से पांच किमी तक में मौजूद होटल, रेस्टोरेंट और  क्लब की लाइसेंस फीस भी बढ़ाई गई है। यहां शराब पीना अब और महंगा होगा।

Related posts

यूपी के कानपुर में हुई हिंसा का फाइनेंसर मुख्तार अहमद जेल से रिहा।

Admin

पाकिस्तान ने 48 घंटे से भी कम समय में गंवाई वनडे रैंकिंग, ऑस्ट्रेलिया बना नंबर 1

केंद्रीय सरकार के मंत्रालयों और विभागों के तहत 10 लाख रिक्तियां: जितेंद्र सिंह

Live Bharat Times

Leave a Comment