Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

लखनऊ : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राजभवन में किया फल शाक भाजी और पुष्प प्रदर्शनी का शुभारम्भ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज शुक्रवार को राजभवन में लगी 54वीं प्रादेशिक फल शाक भाजी और पुष्प प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को राजभवन प्रांगण में हुआ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की  उत्तर भारत की सबसे बड़ी फल फूल प्रदर्शनी तीन दिन तक राजभवन के प्रांगण में होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अन्नदाताओं की आमदनी को कई गुना बढ़ाने पर चर्चा करते हैं। अन्नदाताओं की आमदनी बढ़ाने के मामले में परंपरागत खेती से कई गुना ज्यादा क्षमता औद्यानिक फसलों में है। प्रदेश में ऐसे भी किसान हैं जिन्होंने एक हेक्टेयर की खेती में 29 लाख रुपया का नेट प्रॉफिट कमाया है। औद्यानिक खेती से जुड़े सभी किसानों की सफलता की अपनी कहानी है। इसके माध्यम से प्रगतिशील किसानों ने प्रदेश के परंपरागत खेती करने वाले सभी अन्य किसानों के सामने एक नया मानक प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी एक कृषि प्रधान देश है। प्रकृति ने हमारे किसानों को पर्याप्त जल संसाधन और उर्वरा भूमि दी है। देश की 11 फीसद कृषि भूमि वाला हमारा प्रदेश भारत की 20 प्रतिशत आबादी की खाद्यान जरूरतों को पूरा करता है। पूरी कृषि जीडीपी में हमारे अन्नदाताओं 25 फीसदी औद्यानिक फसलों का योगदान देते हैं। ऐसी पुष्प प्रदर्शनियां प्रगतिशील किसानों को एक नया मंच प्रदान करते हैं। इसके लिए मैं उद्यान विभाग को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ प्रदर्शनी में लगे प्रत्येक स्टॉल पर जाकर वहां मौजूद विभिन्न प्रकार की सब्जियों, फूलों, औषधीय फसलों, टिशू कल्चर से उत्पादित फसल, शहद आदि को देखा । मुख्यमंत्री ने इस दौरान फूलों से बनायी गयी राम मंदिर की प्रतिकृति और विशाल शिवलिंग को देखकर अपना आश्चर्य भी व्यक्त किया।

Related posts

क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप फिर से एक ट्रिलियन डॉलर से नीचे आ गया

Live Bharat Times

वरुण धवन ने ‘भेड़िया’ बनकर जीत लिया लोगों का दिल, दमदार वीएफएक्स और एक्टिंग

Admin

दिल्ली: राखी बिरला के अमित शाह और दिल्ली एलजी पर निशाना साधने के बाद, बीजेपी ने पलटवार किया

Live Bharat Times

Leave a Comment